Transfer News : एमपी पुलिस मुख्यालय ने आरक्षकों के थोकबंद तबादले किये, पदस्थापना आदेश जारी, यहाँ देखें लिस्ट

पुलिस मुख्यालय ने आदेश में स्पष्ट किया है कि ट्रांसफर किया गया आरक्षक यदि निलंबन अवधि में है या उसके सेवाकाल के पांच साल पूरे नहीं हुए हो तो ऐसे आरक्षक को कार्यमुक्त न किया जाएँ उसकी सूचना मुख्यालय को दी जाये।
transfer news 2025

मध्य प्रदेश शासन में तबादलों का दौर जारी है, पुलिस मुख्यालय भोपाल ने आज बुधवार को आरक्षकों के थोकबंद तबादलों की सूची जारी की है, इस सूची में 89 आरक्षकों के नाम हैं जिन्हें एक इकाई से दूसरी इकाई में ट्रांसफर किया गया है।

मध्य प्रदेश शासन कानून व्यवस्था के हिसाब से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को एक इकाई से दूसरी इकाई में तबादला कर भेजता है, इसी क्रम में आज पुलिस मुख्यालय भोपाल ने पुलिस आरक्षकों के तबादला आदेश जारी किये हैं।

निर्धारित समयावधि में ज्वाइन करने के निर्देश 

पीएचक्यू भोपाल ने पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा के बाद नवासी आरक्षकों को उनके स्वयं के व्यय पर एक जिले से दूसरे जिले में ट्रांसफर किया है और निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समयावधि में नई पदस्थापना वाली इकाई में ज्वाइन करें।

PHQ भोपाल का तबादला आदेश 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews