IAS अधिकारियों के तबादले, नरवाल और पुरुषोत्तम का तबादला आदेश रद्द

IAS अधिकारियों के तबादले, नरवाल और पुरुषोत्तम का तबादला आदेश रद्द

भोपाल।

मध्यप्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। गुरुवार रात फिर राज्य शासन ने कुछ आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। 1995 बैच के आईएएस अधिकारी प्रतीक हजेला को राज्य सरकार ने स्वास्थ्य आयुक्त बनाया है। वे अबतक इस जिम्मेदारी को संभाल रही छवि भारद्वाज की जगह लेंगें। बता दे कि प्रतीक असम मेघालय कैडर से मप्र में तीन साल के लिए प्रतिनियुक्ति पर आए है।

गृह विभाग के सचिव नरेश पाल कुमार को महिला एवं बाल विकास का आयुक्त और अटल बिहारी वाजपेयी बाल आरोग्य एवं पोषण मिशन का पदेन मिशन संचालक बनाया गया है। वे महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव अनुपम राजन की जगह लेंगें।

इनका तबादला आदेश निरस्त

वही राज्य सरकार द्वारा 2 नवंबर को जारी किए गए तबादले के आदेश को भी निरस्त कर दिया गया है, जिसमें पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एमडी विकास नरवाल को जनसंर्पक विभाग का संचालक बनाया गया था। उद्योग विभाग के उप सचिव चंद्रमौलि शुक्ला को औद्योगिक केंद्र विकास निगम इंदौर का एमडी और औद्योगिक केंद्र विकास निगम इंदौर के एमडी कुमार पुरुषोत्तम को पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड का एमडी पदस्थ किया गया था। बताया जा रहा है कि दो नवंबर को तबादला आदेश जारी होने के बाद भी विकास नरवाल और कुमार पुरुषोत्तम ने नए पद पर ज्वाइनिंग नहीं दी। नरवाल जनसंपर्क विभाग में आना नहीं चाहते थे। जिसके बात यह आदेश जारी किए गए।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews