
Commission issues notice to CMHO
BHOPAL NEWS : अशोकनगर जिले में विद्युत विभाग के कर्मचारियों की मनमानी एवं तानाशाही के चलते एक पीड़ित परिवार पर विद्युत चोरी का प्रकरण दर्ज कराने एवं उनका बिजली कनेक्शन काट दिये जाने का मामला सामने आया है।
पीड़ित का आरोप
पीड़ित परिवार का कहना है कि उनका जनवरी माह तक का विद्युत बिल जमा है, लेकिन इसके बावजूद बिजली विभाग ने उनका कनेक्शन काट दिया है। चार दिन बीत जाने के बाद भी उनका कनेक्शन नहीं जोड़े जाने से पीड़ित परिवार ने कलेक्टर सहित अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस से इच्छा मृत्यु की मांग की है, क्योंकि पीड़ित परिवार के दोनों बच्चे बोर्ड की परीक्षा दे रहे है।
आयोग ने दिया नोटिस
मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कार्यपालन यंत्री, म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण क.लि., अशोकनगर से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन 10 दिनों में मांगा है।
