तुर्किये की कंपनी “असिस” की जाँच के आदेश, कैलाश विजयवर्गीय बोले- राष्ट्र प्रथम, भारत विरोधी मानसिकता का कोई स्थान नहीं

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लिखा -हम राष्ट्र के सम्मान, सुरक्षा और आत्मगौरव के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे।
Kailash Vijayvargiya

पहलगाम में निर्दोष भारतीय पर्यटकों पर हमला करने वाले आतंकियों के ठिकानों को जमींदोज करने के लिए भारत की सेनाओं ने अदम्य साहस का परिचय दिया इस बीच पाकिस्तान ने भारत पर पलटवार की हिमाकत की जिसे भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया लेकिन इसमें तुर्किये ने उसकी मदद की, अब तुर्किये की मुसीबत बढ़ने लगी है। उसे भारत के विरुद्ध पाकिस्तान की मादा करना भारी पड़ सकता है।

बताया जा रहा है कि तुर्किये की ड्रोन बनाने वाली कंपनी “असिस गार्ड” से बने ड्रोन पाकिस्तान की मदद के लिए पहुंचे, अब मध्य प्रदेश सरकार इस कंपनी की भूमिका की जाँच कराने जा रही है, मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इसकी जानकारी साझा की है।

कैलाश विजयवर्गीय ने X पर लिखा-  हमारे लिए राष्ट्रधर्म सर्वोपरि है। जो भी भारत की संप्रभुता के विरुद्ध खड़ा होगा, वह चाहे कोई भी क्यों न हो, उसके साथ किसी भी प्रकार की सहानुभूति या सहयोग असहनीय है। तुर्किये की कंपनी “असिस गार्ड”, जो ड्रोन निर्माण में संलग्न है, उस पर आरोप है कि उसके बनाए गए ड्रोन हाल ही में भारत विरोधी गतिविधियों में प्रयोग किए गए।

तुर्किये की कंपनी असिस की जाँच के आदेश 

उन्होंने लिखा-  गंभीर तथ्य यह है कि यही कंपनी “असिस” वर्तमान में भोपाल और इंदौर मेट्रो परियोजनाओं में डिजिटल प्रणाली के कार्य हेतु अनुबंधित है। इस संदर्भ में अधिकारियों को तथ्यों की गहन एवं निष्पक्ष जाँच के निर्देश दिए हैं।

आत्मगौरव के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे

कैलाश विजयवर्गीय ने लिखा –  यदि यह पाया जाता है कि कंपनी का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भारतविरोधी तत्वों से संबंध है अथवा इसके उत्पादों का उपयोग भारत की सुरक्षा के विरुद्ध हुआ है तो कंपनी का अनुबंध समाप्त कर दिया जाएगा। हम राष्ट्र के सम्मान, सुरक्षा और आत्मगौरव के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews