उमा भारती लड़ेंगीं अगला चुनाव! कहा ‘मैं अपने आप में हूं पावरफुल, लक्ष्य के लिए करूंगी काम ‘

बीजेपी की वरिष्ठ नेता ने रिटायरमेंट की उम्र को लेकर कहा कि पद के लिए उम्र तय हो सकती है लेकिन योगदान की क्षमता उम्र से नहीं बंधी हो सकती है। ऑपरेशन सिंदूर पर उन्होंने कहा कि भारत का अंतिम लक्ष्य PoK वापस लेना है। वहीं, राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उमा भारती ने कहा कि चुनाव आयोग से नहीं बल्कि जनता का दिल जीतकर चुनाव जीता जाता है।
Uma Bharti

Uma Bharti

उमा भारती एक बार फिर चुनावी मैदान में उतने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मैं लक्ष्यनिष्ठ व्यक्ति हूं और लक्ष्य के लिए ही काम करूंगी। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि मैं स्वयं में बहुत शक्तिशाली हूं..और शक्त मुझे मुझे किसी ऑब्जेक्ट के द्वारा हासिल नहीं करनी है।

एएनआई के साथ विभिन्न मुद्दों पर बात करते हुए बीजेपी की फायरब्रांड नेता ने एक बार फिर खुलकर अपनी राय ज़ाहिर की है। राजनीति में रियाटरमेंट की उम्र, मालेगांव विस्फोट मामला, ऑपरेशन सिंदूर सहित कई मुद्दों पर उन्होंने अपनी बात रखी। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा महिलाओं के शराब पीने के बयान पर कहा कि वो बिना सोचे समझे बोल देते हैं और क्या कह रहे हैं शायद उन्हें खुद पता नहीं है।

चुनाव लड़ने को लेकर उमा भारती ने कही ये बड़ी बात

क्या उमा भारती अगला चुनाव लड़ने जा रही हैं। ये सवाल अरसे से उठता आ रहा है। अब इस सवाल के जवाब देते हुए उन्होंने कहा है कि ‘अभी तो मेरी वो उम्र ही नहीं आई है जब मोदीजी पहला चुनाव लड़े थे’। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि मैं अपनी प्रतिबद्धताओं के प्रति बहुत गंभीर हूं और अगर मैं चुनाव लड़ती हूं फिर मेरा पूरा ध्यान मेरे क्षेत्र पर ही रहेगा। उन्होंने कहा कि मैं लक्ष्यनिष्ठ हूं और चुनाव लड़ना सार्थक होगा तो लडूंगी..नहीं होगा तो नहीं लड़ूंगी। उमा भारती ने कहा कि ‘I am very powerful in myself’ और मुझे किसी ऑब्जेक्ट से पावर प्राप्त नहीं करना है। उन्होंने कहा कि मेरे पास जनता की शक्ति है।

रिटायरमेंट की उम्र पर कहा ‘योगदान की उम्र तय नहीं की जा सकती’

राजनीति में रियाटरमेंट की उम्र को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच बीजेपी नेता ने कहा कि कोई पार्टी या संस्था रिटायरमेंट की उम्र तय करता है लेकिन योगदान की उम्र तय नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि राजनीति एक प्लेटफॉर्म है और उसमें मेरा योगदान मेरी क्षमता है। पद के लिए उम्र तय की जा सकती है लेकिन योगदान की क्षमता को उम्र के आधार पर नहीं निर्धारित किया जा सकता है।

ऑपरेशन सिंदूर: अंतिम लक्ष्य PoK वापस लेना

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर उमा भारती ने कहा कि हमारा अंतिम लक्ष्य पाक अधिकृत कश्मीर को वापस लाना है। उन्होंने कहा कि जो इस ऑपरेशन पर सवाल उठा रहे हैं वो भारतीय सेना के शौर्य को बदनाम करते हैं। इसके साथ उन्होंने जोड़ा कि हमारा लक्ष्य तभी पूरा होगा जब PoK हमे फिर मिलेगा। उन्होंने कहा कि वो प्राकृतिक न्याय में विश्वास करती हैं पाकिस्तान जिस तरह आतंकवाद को प्रश्रय दे रहा है और किसी दिन आतंकवाद ही पाकिस्तान को ध्वस्त कर देगा। इसके अतिरिक्त प्रायोजित आतंकवाद को हम जड़ से उखाड़ देते हैं।

मालेगांव ब्लास्ट पर बयान

बीजेपी की वरिष्ठ नेता ने एक बार फिर कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि व्यापम में उनका कैसे आया। इसी तरह ये भी जांच का विषय है कि मालेगांव विस्फोट मामले में में प्रज्ञा ठाकुर सहित अन्य निरपराध लोगों के नाम क्यों जोड़ दिए गए और असली अपराधी बच निकले। उन्होंने कहा कि ये पूरा जांच का विषय है क्योंकि ये देश के हिंदू समाज को बदनाम करने की बहुत बड़ी साजिश थी।

वोट चोरी के आरोपों को लेकर राहुल गांधी पर साधा निशाना

विपक्ष द्वारा वोट चोरी के आरोपों पर उमा भारती ने कहा कि राहुल गांधी को इमरजेंसी के बाद के हालात याद दिलाने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि जिस तरह इंदिरा गांधी चुनाव हारी थीं वो इस बात का सबूत है कि जब वोटर तय कर लेता है तो फिर कोई चोरी कर ही नहीं सकता। लोकतंत्र में सारी शक्ति मतदाता के हाथ में होती है। उन्होंने कहा कि ‘राहुल गांधी भूल जाते हैं कि चुनाव आयोग से चुनाव नहीं जीता जाता है, लोगों का ह्रदय जीतकर चुनाव जीता जाता है। मैं उनसे कहूंगी कि पहले लोगों का ह्रदय जीतना सीखें। आप शौर्यबल का अपमान करते हैं, कश्मीर में जाकर 370 वापिस लाने की बात करते हैं, अयोध्या राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण पर भी नहीं गए। राष्ट्रीय गौरव के सारे चीजों को नज़रअंदाज़ करते हैं, चुनाव जीत नहीं पाते हैं और कांग्रेस खत्म होती जा रही है’। इसी के साथ उन्होंने तंज करते हुए कहा कि राहुल गांधी को अपनी स्मृति दुरुस्त करने के लिए होम्योपैथी की दवा लेनी चाहिए।

साभार: एएनआई

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews