कोरोना से जंग जीत कर अस्पताल से डिस्चार्ज हुई उमा भारती, कुछ दिन रहेंगी होम आइसोलेशन में

uma bharti

भोपाल/ऋषिकेश। पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती (Former Central Minister Uma Bharti) को शुक्रवार को एम्स अस्पताल से छुट्टी (Discharge From AIIMS On Friday) दे दी गई है। डॉक्टरों के अनुसार (According To Doctors) वो अभी कुछ दिन होम आइसोलेशन (Home Isolation) में रहेंगी। इस संबंध में स्टेट सर्विलांस ऑफिसर (Sate Servilanc Office) को भी संस्थान की ओर से सूचित कर दिया गया है। बुखार की शिकायत पर उमा भारती का कोविड-19 (Covid-19) का जांच करवाया गया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। जिसके बाद उन्हें बीते सप्ताह एम्स ऋषिकेश (AIIMS Rishikesh) में भर्ती किया गया था।

एम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह (Medical Suoridende Of AIIMS Professor Brijendra Singh) ने बताया कि अस्पताल में सभी आवश्यक परीक्षण के बाद उनका उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उनमें कोविड के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं, लिहाजा पॉलिसी के तहत उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्हें अभी होम आइसोलेशन में रहने का सुझाव दिया गया है। साथ ही इस बारे में स्टेट अथॉरिटी को भी अवगत करा दिया गया है।

24 सितम्बर को पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती बदरीनाथ (Badrinath) दर्शन के लिए आईं थीं। उस वक्त बदरीनाथ के अपर मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह एवं धर्माधिकारी बदरीनाथ भुवन चंद्र उनियाल सहित कई मंदिर के कर्मचारी उमा भारती के साथ मौजूद थे, जिस कारण बदरीनाथ धाम में कोरोना संक्रमण का भय बना हुआ है.इससे पहले 23 सितंबर को उमा भारती ने केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए थे। उस दौरान उन्होंने राज्य मंत्री धन सिंह रावत के मंदिर में पूजा-अर्चना भी की थी। बाद में धन सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उनका भी कोरोना टेस्ट किया गया था। जिसमें वो नेगेटिव आईं और बदरीनाथ यात्रा पर निकली थीं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews