उमंग सिंघार का आरोप ‘धार्मिक नगरी में शराबबंदी का आदेश बेअसर’, सरकार से किए ये सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि दतिया और ओरछा में खुलेआम शराब बिक रही है..यहां तक कि बच्चों के हाथों में भी नशे का सामान देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का शराबबंदी का आदेश महज़ एक झूठा प्रचार और जनता के साथ किया गया मज़ाक साबित हो रहा है।
Umang Singhar on education

Umang Singhar

Umang Singhar’s Allegation : ‘मध्य प्रदेश के धार्मिक शहरों में शराबबंदी का सरकारी आदेश पूरी तरह विफल साबित हो रहा है।’ ये आरोप लगाया है नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने। सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि दतिया और ओरछा जैसे पवित्र स्थलों पर शराब और नशे का कारोबार बेलगाम हो चुका है। उन्होंने सरकार की शराबबंदी नीति को “झूठा प्रचार” और “जनता के साथ मज़ाक” करार दिया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा कि ‘दतिया दौरे के दौरान मुझे दतिया की जनता ने बताया माँ पीतांबरा की धरती पर, मंदिर से मात्र 200 मीटर की दूरी पर खुलेआम शराब बिक रही है। नशे के सौदागर बेलगाम हैं और सरकार बिल्कुल चुप है।’

उमंग सिंघार ने लगाया सरकार पर आरोप

उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार का धार्मिक नगरी में शराबबंदी का आदेश हुआ फेल हो गया है और दतिया तथा ओरछा में नशे का कारोबार बेलगाम चल रहा है। उन्होंने अपने दतिया दौरे के अनुभव बताते हुए कहा कि माँ पीतांबरा मंदिर से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर चाय की दुकानों से लेकर रेस्टोरेंट तक, हर जगह नशे का सामान उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि हालात इतने बदतर हैं कि मासूम बच्चों के हाथों में भी नशे के सामान देखे जा रही हैं।

किए ये सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने दैनिक भास्कर की खबर साझा करते हुए कहा कि सरकार जिन धार्मिक नगरीयों को शराब मुक्त बताकर वाहवाही लूट रही है, वहां ज़मीनी हकीकत यह है कि नशे का कारोबार बेधड़क और बेखौफ चल रहा है। ऐसे में सरकार का शराबबंदी का आदेश महज़ एक झूठा प्रचार और जनता के साथ किया गया मज़ाक साबित हो रहा है। सिंघार ने सवाल किया कि क्या यही सरकार की धार्मिक आस्था और सुशासन का असली चेहरा है। उन्होंने कहा कि अब सरकार को जवाब देना चाहिए कि धार्मिक नगरियों में शराबबंदी का आदेश आखिर कब ज़मीन पर लागू होगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews