उमंग सिंघार ने मूंग किसानों को लेकर मुख्यमंत्री से की माँग ‘खरीदी के लिए टोल फ्री नंबर जारी हो, तत्काल शुरु किया जाए रजिस्ट्रेशन’

नेता प्रतिपक्ष ने मूंग किसानों की समस्याओं को लेकर सीएम मोहन यादव से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बारिश शुरू हो चुकी है लेकिन अब तक मूंग की सरकारी खरीदी पर कोई व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने माँग की कि किसानो से प्रति हेक्टेयर 16 से 20 क्विंटल मूंग की MSP पर खरीदी सुनिश्चित की जाए।
Umang Singhar Madhya Pradesh

Umang Singhar

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से माँग की है कि जल्द से जल्द मूंग की खरीदी के लिए टोल फ्री नंबर जारी किए जाएं और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी तुरंत शुरू की जाए।प्रदेश में मूंग किसानों की समस्याओं को उठाते हुए उन्होंने सरकार पर तीखा हमला करते हुए सवाल किया कि बारिश होने के बावजूद सरकार ने अब तक खरीदी को लेकर कोई प्रक्रिया क्यों नहीं प्रारंभ की है।

उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के माध्यम से तत्काल मूंग की खरीदी शुरू की जानी चाहिए और हर किसान से कम से कम प्रति हेक्टेयर सोलह से बीस क्विंटल मूंग खरीदी जाए। इसी के साथ उन्होंने सवाल किया कि आज जब किसान सबसे ज्यादा संकट में है तो भाजपा समर्थक किसान संघ चुप क्यों हैं।

उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री से की ये माँग 

उमंग सिंघार ने प्रदेश सरकार से मूंग की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदने की सुविधा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने सवाल किया है कि क्या सरकार के पास इसके लिए कोई ठोस नीति है। उन्होंने मुख्यमंत्री से माँग की कि इसके लिए तत्काल खरीदी शुरु हो, दो दिन के अंदर रजिस्ट्रेशन जारी हो और टोल फ्री नंबर जारी किया जाए। उन्होंने ये माँग भी की है कि प्रति हेक्टेयर के हिसाब से सोलह से बीस क्विंटल मूंग की खरीदी होनी चाहिए, तब किसान के कुछ लाभ होगा।

एक दिन पहले सीएम को लिखा पत्र

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया है कि किसानों को लेकर बीजेपी सरकार सो रही है लेकिन बीजेपी को ध्यान रखना चाहिए कि किसानों ने भी उन्हें वोट दिया है। ऐसे में सरकार किसानों के हित के लिए क्या कदम उठा रही है..ये स्पष्ट किया जाना चाहिए। बता दें कि एक दिन पहले ही उमंग सिंघार ने इस मामले पर सीएम मोहन यादव को पत्र लिखा था। अब उन्होंने एक बार फिर मूंग किसानों के लिए अपनी माँग दोहराई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews