विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर भोपाल पुलिस कमिश्नरेट की अनूठी पहल, तंबाकू मुक्त होंगे पुलिस के सभी कार्यालय-भवन, पढ़ें पूरी खबर

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर भोपाल पुलिस कमिश्नरेट की अनूठी पहल, तंबाकू मुक्त होंगे पुलिस के सभी कार्यालय-भवन, पढ़ें पूरी खबर

Bhopal News: आज विश्व तम्बाकू निषेध दिवस है। इस अवसर पर भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा एक अनूठी पहल की गई है। कोटपा (COTPA) एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए यह निर्णय लिया गया है कि भोपाल कमिश्नरेट के क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी थाने, चौकी भवन और कार्यालयों में तम्बाकू पूर्ण रूप से निषेध होगा। इसके बावजूद यदि कोई व्यक्ति, अधिकारी और कर्मचारी तम्बाकू का सेवन करते हुए मिलता है तो उसके ऊपर जुर्माना लगाया जाएगा।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों में स्वास्थ्य जागरुकता बढ़े। विशेषकर पुलिसकर्मियों में भी व्यसन की आदतें दूर हो। यह प्रावधान न केवल पुलिस थाने और पुलिस कार्यलयों मे कार्यरत पुलिस कर्मियों पर लागू होगा, बल्कि यहाँ आने-जाने वाले लोगों पर भी लागू होगा। थानों में थाना प्रभारी, कार्यालयों में कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की यह जिम्मेदारी होगी कि वे धुम्रपान करते पाये जाने वाले पुलिसकर्मियों और व्यक्तियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करें।

इस संबंध मे आज एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस आयुक्त श्री हरिनाराणाचारी मिश्र द्वारा एक पोस्टर का विमोचन किया गया। जिसके बाद सभी पुलिसकर्मियों ने तम्बाकू के सेवन न करने की शपथ ली। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अनुराग शर्मा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय विनीत कपूर, पुलिस उपायुक्त विजय खत्री, पुलिस उपायुक्त साई कृष्णा थोटा और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहें।

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews