भोपाल और संत हिरदाराम नगर से उज्जैन के लिए 23 फरवरी तक अनारक्षित महाशिवरात्रि मेला स्पेशल ट्रेने संचालित

मेला के दौरान अतिरिक्त यात्रीभार को क्लीयर करने के ऊदेश्य से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेल यात्रियों से अनुरोध है कि मेला स्पेशल ट्रेनों की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
भोपाल और संत हिरदाराम नगर से उज्जैन के लिए 23 फरवरी तक अनारक्षित महाशिवरात्रि मेला स्पेशल ट्रेने संचालित

weekly express train running between Tanakpur and Nanded via the Bhopal Division

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा मेला के दौरान उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से उज्जैन के लिए संत हिरदाराम नगर से 02 जोड़ी एवं भोपाल से 01 जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया गया है। यह अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 12 कोच की होगी।

उज्जैन-संत हिरदाराम नगर-उज्जैन अनारक्षित स्पेशल (प्रतिदिन)-

गाड़ी संख्या 09305 उज्जैन-संत हिरदाराम नगर स्पेशल 13.02.2026 से 22.02.2026 तक प्रतिदिन 09.00 बजे उज्जैन से प्रस्थान करेगी और 13.30 बजे संत हिरदाराम नगर पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09306 संत हिरदाराम नगर-उज्जैन स्पेशल 13.02.2026 से 22.02.2026 तक प्रतिदिन 14.30 बजे संत हिरदाराम नगर से प्रस्थान करेगी और 19.30 बजे उज्जैन पहुँचेगी।

ठहराव : तराना रोड, मक्सी, बेरछा, काली सिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल एवं सीहोर।

उज्जैन-संत हिरदाराम नगर-उज्जैन अनारक्षित स्पेशल (प्रतिदिन)

गाड़ी संख्या 09313 उज्जैन-संत हिरदाराम नगर स्पेशल 13.02.2026 से 22.02.2026 तक प्रतिदिन 16.00 बजे उज्जैन से प्रस्थान करेगी और 21.40 बजे संत हिरदाराम नगर पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09314 संत हिरदाराम नगर-उज्जैन स्पेशल दिनांक 13.02.2026 से 22.02.2026 तक प्रतिदिन 22.30 बजे संत हिरदाराम नगर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 02.00 बजे उज्जैन पहुँचेगी।

ठहराव : तराना रोड, मक्सी, बेरछा, काली सिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल एवं सीहोर।

उज्जैन-भोपाल-उज्जैन अनारक्षित स्पेशल (प्रतिदिन)

गाड़ी संख्या 09307 उज्जैन-भोपाल स्पेशल दिनांक 13.02.2026 से 22.02.2026 तक प्रतिदिन 21.00 बजे उज्जैन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 01.48 बजे संत हिरदाराम नगर आगमन कर 02.10 बजे भोपाल पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09308 भोपाल-उज्जैन स्पेशल दिनांक 14.02.2026 से 23.02.2026 तक प्रतिदिन 03.10 बजे भोपाल से प्रस्थान करेगी और 03.35 बजे संत हिरदाराम नगर आगमन कर 08.00 बजे उज्जैन पहुँचेगी।

ठहराव : तराना रोड, मक्सी, बेरछा, काली सिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल, सीहोर एवं संत हिरदाराम नगर

रेल्वे के अपील 

सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि मेला के दौरान अतिरिक्त यात्रीभार को क्लीयर करने के ऊदेश्य से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेल यात्रियों से अनुरोध है कि मेला स्पेशल ट्रेनों की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews