UPSC Prelims 2021: परीक्षा से पहले पढ़ लें ये नियम, वरना हो सकते हैं निलंबित

UPSC

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 27 जून को टालने के बाद अब UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) की प्रीलिम्स परीक्षा रविवार 10 अक्टूबर 2021 को होने जा रही है।देश भर के 83 शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।भोपाल में 57 सेंटर बनाए गए है, जिसमें करीब 20 हजार 765 छात्र परीक्षा में बैठेंगे यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 (UPSC Prelims 2021) के जरिए 712 पदों पर भर्ती होगी, जिसके लिए देश भर से 10 लाख के करीब आवेदन आए है।

यह भी पढ़े.. इस नवरात्रि HP Gas दे रहा 10 हजार रुपये का Gold जीतने का मौका, आपको करना होगा ये

यह परीक्षा दो चरणों में होगी जहां पहला सत्र सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक रहेगा वहीं दूसरा सत्र दोपहर 2.30 से शाम 4.30 बजे तक होगा। भोपाल में 57 सेंटर पर 20 हजार 765 स्टूडेंट्स एग्जाम देंगे। परीक्षा से पहले UPSC ने गाइडलाइन जारी कर दी है, जिसके तहत मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लू ट्रुथ, पैन ड्राइव समेत कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की पाबंदी होगी।किसी भी उम्मीदवार के द्वारा इन उपकरणों के इस्तेमाल का दोषी पाए जाने पर उसे भविष्य में परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। हर सेंटर पर हाईक्वालिटी के जैमर लगाए जाएंगे। प्रत्येक सेंटर पर 2-2 महिला-पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

इसके साथ ही जिन उम्मीदवारों की तस्वीर एडमिट कार्ड (UPSC Admit Card) पर सही से नहीं दिख रही है वह परीक्षा हॉल में अपनी दो पासपोर्ट साइज की फोटो लेकर जाएं। इसकी जरूरत परीक्षा के दोनों सत्रों में पड़ेगी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए सहायक को चुना है, वह उसी सहायक के साथ परीक्षा हॉल में प्रवेश ले सकेंगे जिन्हें ई-एडमिट कार्ड जारी किया गया है।अगर किसी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड पर कोई अन्य व्यक्ति परीक्षा देते पकड़ा जाता है तो उसे परीक्षा से निलंबित कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़े.. त्यौहारों से पहले 23 लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत, पेंशन पेमेंट में मिलेगा लाभ

अपराध सिद्ध होने पर कठोर कार्रवाई भी की जाएगी। परीक्षा सेंटर पर समय से पहुंचे। उम्मीद्वार एडमिट कार्ड पर दिए गए समय के अनुसार परीक्षा सेंटर पर पहुंच जाएं। सेंटर को बदलने से संबंधित कोई भी निवेदन मान्य नहीं होगा। अभ्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में 20 मिनट पहले पहुंचना है। परीक्षा से 10 मिनट पहले पहुंचने वाले अभ्यार्थियों को परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा में काले बॉल पॉइंट पेन का ही इस्तेमाल करना है।

बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस प्रीलिम्‍स एग्‍जाम ( UPSC Civil Service Prelims 2021) के एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने सिविल सेवा परीक्षा के लिए रजिस्‍ट्रेशन किया है, वे अपना ई-एडमिट कार्ड यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर विजिट कर डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़े.. MP Weather : मानसून की विदाई शुरु, आज 5 जिलों में बारिश के आसार, बिजली गिरने की संभावना

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews