वीडी शर्मा ने राहुल गांधी के बयान को भारत का अपमान बताया, बोले- ये चीन के ब्रांड एम्बेसडर

राहुल गांधी ने हमेशा ही विदेश जाकर भारत को बदनाम करने की कोशिश की है इससे कांग्रेस के खून में, गांधी परिवार के खून में भारत के खिलाफ जो जींस हैं वो उजागर होते है।
VD Sharma Rahul Gandhi

VD Sharma targeted Rahul Gandhi : राहुल गांधी जब भी विदेश यात्रा पर जाते हैं उनके बयान चर्चा में रहते हैं, इस बार वे तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा पर हैं, वे डलास के यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास पहुंचे जहाँ उन्होंने भारत के बारे में खूब बातें की। उन्होंने तुलना करते हुए चीन को कई मामलों में भारत से बेहतर बताया, इसे लेकर भाजपा राहुल गांधी पर हमलावर है, उन्हें चीन का ब्रांड एम्बेसडर कह रही है और उनके बयानों को भारत का अपमान बता रही है।

विदेश जाकर भारत को बदनाम करना दुर्भाग्यजनक  

मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा ने राहुल गांधी के बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। वीडी शर्मा ने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि दुनिया हमसे अपेक्षा कर रही है कि यदि दुनिया में शांति चाहिए तो भारत की भूमिका महत्वपूर्ण है लेकिन इस समय भारत के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का विदेशों में जाकर भारत को बदनाम करना अत्यंत दुर्भाग्यजनक है ये भारत का अपमान है।

चीन के ब्रांड एम्बेसडर हैं राहुल गांधी 

सांसद वीडी शर्मा ने कहा – राहुल गांधी ने हमेशा ही विदेश जाकर भारत को बदनाम करने की कोशिश की है इससे कांग्रेस के खून में, गांधी परिवार के खून में भारत के खिलाफ जो जींस हैं वो उजागर होते है। वीडी शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी भारत की बुराई करते हैं लेकिन चीन की हमेशा तारीफ करते हैं ऐसा लगता है कि राहुल गांधी चीन के वैसे ही ब्रांड  एम्बेसडर है जैसे दिग्विजय सिंह पाकिस्तान के ब्रांड एम्बेसडर है, और ये बहुत ही दुर्भाग्यजनक है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews