
Bhopal News: मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों बुधनी और विजयपुर में कल 13 नवंबर को मतदान होना है, यहाँ कल सोमवार शाम चुनाव प्रचार थम गया लेकिन इसी बीच विजयपुर में हुई फायरिंग ने सियासी रंग ले लिया है, घटना में दो ग्रामीण घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बंटी रावत नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है ये राजस्थान के करौली जिले का रहने वाला है और शातिर अपराधी है इसपर राजस्थान में कई थानों में अपराध दर्ज है, रावत समाज का होने के कारण कांग्रेस आरोप लगा रही है भाजपा प्रत्याशी राम निवास रावत ने बंटी रावत को बुलाकर मतदाताओं को डराया धमकाया है।
आदिवासियों पर फायरिंग कांग्रेस का षड्यंत्र
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के आरोप का जवाब दिया है, उन्होंने पलटवार करते हुए इसे कांग्रेस का षड्यंत्र बताया। वीडी शर्मा ने मीडिया से कहा कि जब भी कांग्रेस चुनाव हारती है वो ऐसे ही कुचक्र रचती है लेकिन इनका कुचक्र चलता नहीं है। अपनी प्लानिंग से किसी को बुलाना आक्रमण कराना और फिर उसे इस तरह से सामने लाना ये कांग्रेस का कुचक्र है जिसमें जनता फंसेगी नहीं।
कांग्रेस पर विजयपुर के आदिवासियों को प्रभावित करने के आरोप
वीडी शर्मा ने सवाल किया कि क्या कोई व्यक्ति अपने ही समाज के अपराधी को चुनाव में बुलाकर ऐसा उपयोग करेगा? कांग्रेस और उसके नेता झूठ और छल की राजनीति करते हैं, कांग्रेस विजयपुर में आदिवासियों को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है लेकिन आदिवासी समाज विकास और भाजपा के गरीब कल्याण के साथ है।
दिग्विजय के इशारे पर कमलनाथ ने बंद किये थे आदिवासी बहनों के 1000 रुपये
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार ने सबसे पहले सहरिया आदिवासी बहनों को 1000 रुपये देना शुरू किये, फिर लाड़ली बहना आ गई और जन कमलनाथ की सरकार बनी तो दिग्विजय सिंह के इशारे पर कमलनाथ ने आदिवासी बहनों के ये रुपये बंद कर दिए, आदिवासी समाज समझदार समाज है उन्हें मालूम है किसका साथ देना उचित है और किसका नहीं।
सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई लोगों ने ली BJP की सदस्यता
वीडी शर्मा ने विजयपुर और बुधनी दोनों ही विधानसभाओं के मतदाताओं से अपील की है कि अपने क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता से पूर्व वीडी शर्मा ने सेन समाज प्रदेश अध्यक्ष हीरालाल श्रीवास समेत समाज के अन्य सदस्यों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
[dgv_vimeo_video id=”1028749063″]
[dgv_vimeo_video id=”1028748658″]
आप सभी का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत है।
पूर्ण विश्वास है कि नवागत कार्यकर्तागण जनसेवा और संगठन कार्यों की सिद्धि के लिये सदैव समर्पित रहेंगे। शुभकामनाएँ। https://t.co/a5IOpaMfel
— VD Sharma (@vdsharmabjp) November 12, 2024
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

