उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अपमान पर भड़की MP भाजपा, टीएमसी सांसद और राहुल गांधी का पुतला फूंका

Vice President Jagdeep Dhankhar insult

Vice President Jagdeep Dhankhar insult :  राज्य सभा के सभापति उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अपमान का मामला संसद से सड़क तक पहुँच गया है, भाजपा ने अब इसपर आक्रोश जताते हुए टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, मध्य प्रदेश भाजपा ने विरोध जताते हुए दोनों सांसदों का भोपाल में पुतला फूंका ।

राजधानी भोपाल में राहुल गांधी का पुतला फूंका 

मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजदूगी में आज रोशनपुरा चौराहे पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला फूंका।

भाजपा ने की राहुल गांधी, सोनिया गांधी से माफ़ी मांगने की मांग 

वीडी शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस ने जनता की भावनाओं का अपमान किया है, देश चाहता है कि सोनिया गांधी राहुल गांधी माफ़ी मांगे, इन लोगों ने सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान किया है जिस प्रकार कांग्रेस और इंडी गठबंधन भारत को अपमानित करने का काम कर रही है देश सब देख रहा है।

भाजपा का तंज, कांग्रेस के मन में इटली, भारत के मान सम्मान से इन्हें क्या लेना देना  

वीडी शर्मा ने कहा कि दुनिया में बढ़ रही पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता कांग्रेस पचा नहीं पा रही और लगातार भारत को अपमानित कर रही है क्योंकि इनके मन में भारत नहीं इनके मन में तो इटली है, इसलिए भारत के मान सम्मान से इन्हें कोई लेना देना नहीं हैं,   राहुल गांधी, सोनिया गांधी को जवाब देना होगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews