MP News : वाहन स्थानांतरण के एवज में एजेंट से पैसे मांगते RTO महिला कर्मचारी का वीडियो वायरल

MP News : वाहन स्थानांतरण के एवज में एजेंट से पैसे मांगते RTO महिला कर्मचारी का वीडियो वायरल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश (MP) की राजधानी भोपाल के आरटीओ कार्यालय (RTO Office) से जुड़ी खबर सामने आई है। RTO कार्यालय में वाहन स्थानांतरण के एवज में रिश्वत (bribe) मांगने का एक वीडियो वायरल (Video viral) हुआ है। एक महिला कर्मचारी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। इस वीडियो के वायरल होने पर आरटीओ पर सांठगांठ के आरोप भी लगने लगे हैं। हालांकि मामले में RTO संजय तिवारी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जाएगी। वहीं यदि महिला कर्मचारी के खिलाफ रिश्वत मांगे जाने की बात सही है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि आरटीओ में एजेंट द्वारा रिश्वत मांगने का एक वीडियो जैसे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला कर्मचारी आरटीओ एजेंट से वाहन स्थानांतरण करवाने के लिए ₹100 रिश्वत की मांग की जा रही है। इस दौरान महिला कर्मचारी कार्य की पुरानी हिसाब किताब के ₹100 अभी तक बकाया है।

Read More : MP News : होमगार्ड जवानों को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, मिलेगा 2 महीने का कॉल ऑफ वेतन

इससे पहले भी 95 फीसद काम में एजेंटों के साठ गाठ और सक्रियता को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। वही जारी नियमों के अनुसार आरटीओ के 200 मीटर के दायरे में एजेंट नहीं आ सकते। बावजूद इसके लोगों को Vehicles Act की ज्यादा समझ ना होने की वजह से ऑनलाइन आवेदन में एजेंट की मदद ली जा रही है। जिसके बाद एजेंटों की सक्रियता बढ़ती जा रही है।

वहीं अब एक बार फिर से राजधानी भोपाल के आरटीओ में एजेंट से पैसे की मांग कर रही है। आरटीओ महिला कर्मचारी का वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर से यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। वहीं वीडियो सामने आने के बाद Rto द्वारा जांच कराए जाने की बात कही जा रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews