VIDEO: देशवासियों के दिल में एक नई उम्मीद और जोश जगा रहा ये गाना

VIDEO: देशवासियों के दिल में एक नई उम्मीद और जोश जगा रहा ये गाना

भोपाल।
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक गाना ” हम इंडिया वाले है “तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने के माध्यम से सिंगरों ने कोविद19 की महामारी और लाकडाऊन के माहौल से आम जनों के मन मे उत्पन्न भय और निराशा को दूर करके देशवासियों के मन मे एक नयी उम्मीद, नया जोश और नयी स्फूर्ति भरने की कोशिश की है। ” हम इंडिया वाले है ” गीत के गीतकार और संगीतकार एस आर डेहरिया ने वीडियो के निर्देशन मे एक सकारात्मक सोच के साथ हिम्मत दिलाने का कार्य किया है । गीत मे भोपाल के मशहूर गायक राजूराव और गायिका आकृति मेहरा ने अपनी शानदार आवाज़ दी है ।

भारत सरकार की नवरत्न माइनिंग कंपनी एन एम डी सी लिमिटेड की हीरा खनन परियोजना पन्ना मे उप महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत एस आर डेहरिया अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के निर्वहन के साथ ही अतिरिक्त समय मे संगीत के माध्यम से समाज और देश मे सामाजिक और सांस्कृतिक जागरूकता लाने का भी शानदार कार्य करते रहते है।

इस गीत के वीडियो मे फिल्म और टेलीविजन के प्रतिष्ठित सितारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। महानायक अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मे करने वाले ” अली खान ” ,भाभी जी घर पर है सीरियल मे मनमोहन तिवारी का शानदार अभिनय करने वाले ” रोहिताश गौड ” और दर्शको को अपनी हास्य कला से लोट पोट करने वाले ” एहसान कुरेशी” के अलावा टेलीविजन चैनलों के लोकप्रिय सीरियल के प्रसिद्ध कलाकारो जैसे कनन मलहोत्रा, निकिता शर्मा, मनमोहन तिवारी, रोमांच मेहता, सूफियान कपाडिया, सपना सिकरवार, अक्षिता मुदगल, मुसकान बामने और कुलफी कुमार बाजेावाला सीरियल की प्यारी सी कुलफी उर्फ आकृति शर्मा ने इस गीत मे शानदार अभिनय किया है। गीत एस एम डबल्यू फिल्म प्रोडक्शन के यू टयूब चैनलों से रिलीज़ हुआ है और रिलीज होते ही सभी के द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है ।

मप्र राज्यपाल द्वारा भी हो चुकी है सम्मानित

इससे पहले भोपाल के सेम कॉलेज में हुए सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश की राज्यपाल रही आनंदीबेन पटेल द्वारा गीतों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने पर आकृति को सम्मानित किया जा चुका है। केन्द्र सरकार के भारतीय सांस्कृतिक समन्वय परिषद के पैनल में भी डिवोशनल सोलो कैटेगरी से चयनित की जा चुकी है।वही देश के अलग अलग प्रदेश में अपनी शानदार प्रस्तुतिया देती आई है और दे रही है।

पहले भी मिल चुके है कई अवार्ड

आकृति सिंगिंग में देशभर में स्टेट और नेशनल लेवल पर अपने सुरों का जादू बिखेरने चुकी हैं।उन्हें लता मंगेशकर सुगम संगीत अवॉर्ड, एसडी बर्मन सुरमणि अवॉर्ड और थाइलैंड में इंटरनेशनल गोल्ड स्टार मिलेनियम अवॉर्ड समेत अनेक अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।इसके साथ ही इन्होंने भोजपुरी फिल्मों और कई हिन्दी सीरियलों में भी प्लेबैक किया है।

कौन है आकृति मेहरा
आकृति का पूरा परिवार इंजीनियर बैकग्राउंड से ताल्लुकात रखता है। खुद आकृति ने भी यूआईटी से बीई किया है और अभी एमटेक की पढ़ाई कर रही हैं। यूट्यूब चैनल पर काफी पॉपुलर हैं, दिन ब दिन चैनल पर उनके सब्सक्राइबर तेजी से बढ़ रहे है।आकृति ने अब तक प्रदेश समेत अन्य राज्यों में 350 से ज्यादा स्टेज शो किए है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews