विश्वास सारंग ने ली कोरोना से निपटने की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, मॉक ड्रिल में शामिल हुए

विश्वास सारंग ने ली कोरोना से निपटने की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, मॉक ड्रिल में शामिल हुए

Vishwas Kailash Sarang reviews corona treatment facilities : पिछले कुछ समय में देशभर में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी से एक बार फिर भय का माहौल है। इसे लेकर चिकित्सा शिक्षा विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि कोरोना पर सरकार की पूरी नजर है और इसे लेकर पूरी तरह सतर्कता बरती जा रही है। उन्होने कहा कि कोरोना को लेकर सारी तैयारियां है और फिलहाल स्थिति नियंंत्रण में है। उन्होने कोरोना से निपटने की तैयारियों की समीक्षा भी की

विश्वास सारंग हमीदिया अस्पताल में मॉक ड्रिल में शामिल हुए। उनकी मौजूदगी में हमीदिया अस्पताल में डमी पेशेंट को कोविड डेडिकेटेड वार्ड में ले जाया गया और फिर इलाज की प्रक्रिया बताई गई। मॉक ड्रिल के दौरान कैजुअल्टी और आईसीयू में मरीज को भर्ती करने के टाइमिंग को स्टॉप वॉच रिकॉर्ड किया। मॉक ड्रिल के बाद सारंग ने गांधी मेडिकल कॉलेज के डीन, डीएमई, डिविजनल कमिश्नर के साथ बैठक ली और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसी के साथ उन्होने नागरिकों से मास्क लगाने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने की अपील भी की है। उन्होने बताया कि होम आइसोलेशन में मरीजों से टेलीमेडिसिन के जरिए परामर्श दिया जा रहा है। विश्वास सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश में स्थिति नियंत्रण में है और हर स्थिति से निपटने के लिए सरकार की पूरी तैयारी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews