मध्‍य प्रदेश से खाली राज्‍यसभा की तीन सीटों के लिए 19 जून को होगा मतदान

मध्‍य प्रदेश से खाली राज्‍यसभा की तीन सीटों के लिए 19 जून को होगा मतदान

भोपाल| मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में राज्यसभा (Rajyasabha) की तीन रिक्त सीटों पर चुनाव (Election) इसी महीने की 19 तारीख को होंगे| सात राज्यों की 18 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग (Election Commission) ने तारीखों का एलान कर दिया है| इनमे मध्य प्रदेश की तीन सीटें हैं| मध्यप्रदेश की तीन रिक्त सीटों पर होने वाले चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, फूलसिंह बरैया और सुमेर सिंह सोलंकी के भाग्य का फैसला होना है|

मध्य प्रदेश से तीन सीटें दिग्विजय सिंह, प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया का कार्यकाल नौ अप्रैल को समाप्त हो जाने के बाद से रिक्त है। नियमानुसार चुनाव अप्रैल में ही हो जाने थे, लेकिन कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण इन सीटों पर अभी तक चुनाव नहीं कराया जा सका है। अब 19 जून को इन सीटों पर चुनाव होगा|  इसी दिन नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

बीजेपी की ओर से ज्योतिरादित्य सिंधिया और डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी राज्यसभा के उम्मीदवार हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया ने नामांकन भरा है|

जिन 18 सीटों के लिए 19 जून को मतदान होगा| उनमें आंध्र की 4 सीट, गुजरात की 4 सीट, झारखंड की 2 सीट, मध्य प्रदेश की 3 सीट, मणिपुर की 1 सीट, मेघालय की 1 सीट और राजस्थान की 3 सीट शामिल हैं| पहले यह चुनाव 26 मार्च को होना था लेकिन लॉकडाउन के चलते चुनाव आयोग ने चुनावों की तारीख को टाल दिया था|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews