
Waqf Amendment Bill: वक्फ़ संशोधन बिल के लोकसभा और राज्यसभा में पास होने के बाद इसपर देश में तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है कांग्रेस सहित इंडिया ब्लाक की अधिकांश पार्टियाँ और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM इसका विरोध कर ही है, कांग्रेस और ओवैसी इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट भी चले गए हैं, लेकिन कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने बड़े ही सधे अंदाज में इसपर टिप्पणी की है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा आज भोपाल पहुंचे जहाँ कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद फेंस क्लब ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया, कांग्रेस सांसद ने कहा आप सभी से मिल कर प्रसन्नता का अनुभव हुआ।
जब बिल पर बोल रहे थे मुझे हंसी आ रही थी : विवेक तन्खा
इस अवसर पर मौजूद मीडिया से विवेक तन्खा ने कई मुद्दों पर बात की , इस समय सबसे चर्चित विषय वक्फ़ संशोधन बिल के सवाल पर उन्होंने कहा मैं उस डिबेट में मौजूद था मैं सच कह रहा हूँ जब मंत्री इस बिल पर बोल रहे थे तो मुझे आश्चर्य हो रहा था, मुझे हंसी आ रही थी, वे गरीब मुसलमानों की, महिलाओं की, उनके बच्चों की बात कर रहे थे जैसे इस बिल से सबकी स्थिति अच्छी हो जाएगी, मेरे हिसाब से किसी की स्थित नहीं बदलेगी, इस कानून से कोई बदलाव नहीं आयेगा।
आपकी सोच राजनीतिक है तो सामाजिक परिवर्तन कैसे आयेगा ?
उन्होंने सवाल किया क्या कश्मीर से 370 हट गया तो क्या वहां के लोगों के जीवन में कोई बदलाव दिख रहा है? कांग्रेस सांसद ने कहा, कानून से परिवर्तन नहीं आता, परिवर्तन भाव से आता है, सोच से आता है, आपको लोगों के बारे में सोचना पड़ता आपकी सोच यदि राजनीतिक है तो सामाजिक परिवर्तन कैसे आएगा? आपको वोट के लिए परिवर्तन करना है तो कैसे समाज में परिवर्तन आयेगा?
[dgv_vimeo_video id=”1072771540″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

