हम सभी जिंदा हैं, एक ही गांव के 50 लोग समग्र पोर्टल पर मृत, खुद को जीवित साबित करने लगा रहे गुहार

Sterilization failure at Jabalpur District Hospital

Commission issues notice to CMHO

BHOPAL  NEWS : विदिशा जिले की कुरवाई तहसील क्षेत्र की खजूरिया जागीर ग्राम पंचायत में जिंदा लोगों को समग्र पोर्टल में मृत घोषित कर दिया गया है। अब रिकाॅर्ड में मृत ग्रामीण खुद को जिंदा साबित करने की गुहार लगा रहे हैं। क्योंकि मृत घोषित होने से ये सभी लोग सरकारी योजनाओं की पात्रता से बाहर हो गये हैं। इस गांव के करीब 50 ऐसे लोगों के नाम सामने आये हैं, जो समग्र पोर्टल पर तो मृत बताये जा रहे हैं, जबकि हकीकत में ये जिंदा हैं।

आयोग का नोटिस जारी 

ग्राम पंचायत के सरपंच का कहना है कि उन्होंने थाने में आवेदन दे दिया है और दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, विदिशा से प्रकरण की जांच कराकर की गई कार्रवाई के संबंध में तीन सप्माह में जवाब मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews