भोपाल : बिचौलियों के खात्मे के लिए मोदी सरकार का अचूक बाण है एफपीओ- कमल पटेल

CABINET MEETING

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में किसान उत्‍पादक संगठन (एफपीओ) बनाने का काम किसानों के समूह द्वारा किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत हरदा से हो चुकी है। सोमवार को हरदा में मां रेवा किसान उत्पादक संगठन के द्वारा 300 छोटे किसानों को लेकर बनाए गए संगठन के किसानों के बीच  कृषि मंत्री कमल पटेल पहुंचे। कृषि मंत्री कमल पटेल ने किसानों से बातचीत करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान की आय दोगुना और कृषि में नए आयाम के साथ कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए देश सहित मध्यप्रदेश में जमीनी अमलीजामा पहनाने की योजना शुरू की है।

यह भी पढ़ें… बड़वानी : मंत्री के बेटे पर पूर्व मंत्री के समर्थकों ने किया हमला, जमकर हुआ बवाल

किसानों को आर्थिक सहायता देकर उन्हें समृद्ध बनाने का प्लान मोदी सरकार कर रही है। मोदी सरकार ने देश में 10,000 किसान उत्पादक संगठन बनाने निर्णय लिया है। जो 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत गढ़ने का जो संकल्प है, उस दिशा में भारत आगे बढ़ेगा, कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि अगर अकेला किसान अपनी पैदावार बेचने जाता है, तो उसका मुनाफा बिचौलियों को मिलता है। किसानों के लिए किसान उत्पादक संगठन उनकी आय दोगुना करने और बिचौलियों से मुक्ति का अचूक बाण है। उन्होंने कहा कि एफपीओ सिस्टम में किसान को उसके उत्पाद के भाव अच्छे मिलते हैं, क्योंकि यहां बिचौलिए नहीं होंगे। साथ ही इससे किसानों की सामूहिक शक्ति बढ़ेगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews