दुकान पर बोर्ड लगाने के विवाद पर युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या

दुकान पर बोर्ड लगाने के विवाद पर युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या

भोपाल। राजधानी भोपाल के समीप उपनगर बैरागढ़ में सोमवार सुबह विवाद के बाद एक शख्स की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दुकान खाली करवाने को लेकर मकान मालिक और एक किरायेदार के बीच विवाद हुआ था। दोनों के बीच सुलह कराना एक युवक को महंगा पड़ गया। सुलह कराने पहुंचे युवक की बात किराएदार और उसके परिवार को इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने लाठी और ठंडे सी पीटकर उसकी हत्या कर दी। युवक की हत्या कर आरोपी वहां से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने माामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार संत हिरदाराम नगर के लोकसभा रोड पर एक कपड़े की दुकान पर बोर्ड लगाने की बात को लेकर हुए मकान मालिक और किराएदार के मध्य विवाद में एक समाजसेवी युवक हस्तक्षेप करना महंगा पड़ गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रकाश मनवाणी ने बैरागढ़ निवासी रत्ना मुलानी एवं उसके बेटे राजू मुलानी को 11 माह के लिए दुकान किराए पर दी थी। जिस पर 11 माह बीत जाने के बाद भी महिला और उसका पुत्र खाली नहीं कर रहे थे। उक्त मामला न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। आज सुबह 10:30 बजे किराएदार रत्ना मुलानी एवं उसके बेटे राजू अपने परिवार के चार- पांच लोगों को लेकर दुकान पहुंचा और तोडफ़ोड़ शुरू कर दी तथा एक बोर्ड लगाना शुरू कर दिया। जिस पर दुकान के मालिक प्रकाश मनमानी के दोस्त प्रकाश दीनानी ने हस्तक्षेप कर मामला सुलझाना चाहा। प्रकाश दीनानी का हस्तक्षेप करना किराएदार और उनके परिवार को नागवार गुजरा और रत्ना, उसकी बेटी नीतू, भाई राजू व चार अन्य ने मिलकर प्रकाश पर डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में गंभीर रूप से घायल प्रकाश को उसके परिजन अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। घटना को लेकर समूचे नगर में आक्रोश व्याप्त है। मृतकों के परिजनों का कहना है कि किराएदार आरोपीयों की मारपीट के कारण उनकी मौत हुई है। सूचना के बाद बैरागढ़ पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि यह हत्या है या किसी और वजह से मौत हुई इसकी जांच की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews