
ग्वालियर। अतुल सक्सेना।
शहर के फूलबाग चौराहे पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाते समय युवा कांग्रेस का नेता झुलस गया। घायल नेता ने आरोप लगाया कि पुतला जलाने के दौरान पुलिस ने बेवजह पुतले को खींचने की कोशिश की जिसमें वो झुलस गया।
देश में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ युवा कांग्रेस ने सोमवार की शाम फूलबाग चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन जैसे ही नेताओं ने पुतले को आग लगाई तो छीना झपटी में युवा कांग्रेस महासचिव आकाश सिंह राजावत का चेहरा आग की चपेट में आगया और झुलस गया। आकाश ने आरोप लगाया कि हम आराम। से पुतला जला रहे थे लेकिन पुलिस के कारण उनका चेहरा झुलस गया। यदि। वो समय पर पुतला नहीं छोड़ते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

