लंदन से 93 यात्री इंदौर पहुंचे, मेडिकल टीम ने थर्मल गन से की स्केनिंग

लंदन से 93 यात्री इंदौर पहुंचे, मेडिकल टीम ने थर्मल गन से की स्केनिंग

इंदौर। आकाश धोलपुरे।

आज सुबह विदेश में फंसे, प्रदेश व उसकी सीमाओं से जुड़े अन्य राज्यों के 93 यात्री इंदौर पहुंचे। वंदे भारत मिशन के तहत लंदन से मुंबई होते हुए आज सुबह 7 बजे इंदौर के देवी अहिल्या एयरपोर्ट पर विशेष फ्लाइट पहुंची। फ्लाई में सवार 93 यात्रियों की एयरपोर्ट पर मेडिकल टीम ने जांच की। वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण के तहत इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लंदन से उतरा विशेष विमान आज सुबह पांच बजकर 45 मिनट पर लंदन से मुंबई होते हुए पहुंचा। लंदन से लौटे यात्री मध्य प्रदेश और दूसरे निकटवर्ती राज्यों के हैं। एयरपोर्ट पर सबसे पहले यात्रियों की जांच के दौरान उनके मोबाइल में आरोग्य सेतु एप्प डाउनलोड भी करवाया गया जिसके बाद थर्मल गन से उनके शरीर का तापमान भी मेडिकल टीम द्वारा जांचा गया। अब इन यात्रियों को विशेष जांच के बाद ही इंदौर से भेजा जाएगा। बता दे कि इसके पहले इंदौर में कुवैत से आये यात्रियों में से कुछ यात्रियों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे लिहाजा आज एयरपोर्ट प्रबन्धन ने विशेष सावधानी बरती क्योंकि पहली दफा आई फ़्लाइट में यात्रियों की जांच के दौरान एक अफसर को लक्षणों के आधार पर क्वारेंटाइन किया जा चुका है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews