
भोपाल। लॉक डाउसन के बीच प्रदेश की शिवराज सरकार ने 4 नगरीय निकायों में प्रशासकों की नियुक्ति की है।जिन नगरीय निकायों में समय पूरा हो गया है, वहां सरकार ने प्रशासक नियुक्त कर दिए हैं। इससे पहले कमलनाथ सरकार ने 300 करीब प्रशासक नियुक्त किए थे।
राज्य शासन द्वारा 4 नगरीय निकायों में प्रशासकों की नियुक्ति की गई है। नगर पालिका परिषद अनूपपुर में कलेक्टर अनूपपुर को प्रशासक नियुक्त किया गया है। नगर परिषद भैंसदेही जिला बैतूल, नगर परिषद नरवर जिला शिवपुरी और नगर पालिका परिषद धनपुरी जिला शहडोल में संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को प्रशासक नियुक्त किया गया है। इन नगरीय निकायों में पूर्व में गठित प्रशासनिक समिति को विघटित कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

