MP Admission Update : पुलिस ITI में एडमिशन शुरू, फार्म भरने की आखिरी तारीख 12 जून

MP Admission Update : पुलिस ITI में एडमिशन शुरू, फार्म भरने की आखिरी तारीख 12 जून

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पुलिस आईटीआई भोपाल और इंदौर में सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश शुरू हो गया है। उम्मीदवार iti.mponline.gov.in के जरिए रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 12 जून 2022 है। इंदौर में आईटीआई इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक (NCVT) दो वर्षीय पाठ्यक्रम और कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायक (COPA), डीजल मैकेनिक, साथ ही एक वर्षीय पाठ्यक्रम स्टोन हिंदी (SCVT) के लिए नामांकित किया जा सकता है। इसी तरह भोपाल पुलिस के आईटीआई में एक वर्षीय डीजल मैकेनिक, स्टेनो हिंदी, स्टेनो इंग्लिश, वेल्डर, स्विंग टेक्नोलॉजी (NCVT) और इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक (SCVT) में प्रवेश दिया जाएगा।

ये भी पढ़े … आयोग ने जारी किया आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी परीक्षा के लिए शुद्धि पत्र, आवेदन फिर से शुरू

बता दे,दोनों आईटीआई में पुलिस कर्मचारियों के बेटे-बेटियों और उनके पहले सगे-संबंधियों को ही प्रवेश मिल सकेगा। इसके अलावा होमगार्ड, पूर्व सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के सदस्य ही पात्र होंगे।

अधिक जानकारी के लिए इन नंबर से संपर्क कर सकते है –

भोपाल के लिए-0755-2443517, इंदौर के लिए 7000655470, वॉट्सऐप नंबर 9907486000 पर संपर्क कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews