आखिर क्यों दिग्विजय ने माँगा शिवराज का इस्तीफा

दिग्विजय सिंह

भोपाल।

औरंगाबाद रेल हादसा(aurangabad rail incident) में एमपी(MP) के मजदूरों की मौत ने देशभर को झकझोर के रख दिया है। सरकार ने भले ही मुआवजे का ऐलान और मजदूरों को लाने की व्यवस्था कर दी है। बावजूद इसके विपक्ष सरकार की इस नाकामी के लिए जमकर घेराबंदी कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ(former chiefminister kamalnath) के बाद राज्यसभा उम्मीदरवार(rajyasabha Candidate) और कांग्रेस(congress) के दिग्गज नेता दिग्विजय(digvijay) ने इस पूरे घटनाक्रम के लिए प्रदेश की शिवराज सरकार को दोषी मानते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट(tweet) करते हुए शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। ट्वीट पर मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगते हुए राज्यसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने कहा है कि लाल बहादुर शास्त्री(lal bahadur shastri) ने ट्रेन हादसे के बाद त्यागपत्र दे दिया। माधव राव सिंधिया(madhavraj scindia) ने हवाई जहाज़ की दुर्घटना पर त्यागपत्र दे दिया। अब सीएम शिवराज आप बतायें, क्या आपको ज़िम्मेदारी स्वीकार कर त्यागपत्र नहीं दे देना चाहिये?

वहीँ औरंगाबाद में हुए रेल हादसे पर सवाल पूछते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपने एक ट्वीट में लिखा है कि उमरिया, शहडोल व मंडला जिले मध्य प्रदेश के 16 मजदूर ट्रेन से कुचल कर मर गये। मैंने कल ही शिवराज चौहान से प्रश्न किया था कि क्या इन मज़दूरों का पंजीयन हुआ था? यदि हुआ था तो मप्र सरकार ने क्या इंतज़ाम किया? दिग्विजय सिंह ने एक अन्य ट्वीट करते हुए कहा कि इस संकट काल में ग़रीबों के घरों को गिराने का अभियान? शिवराज जी आपके प्रशासन को क्या हो गया है?  शर्म करिये और माफ़ी मॉंग कर जिसका घर उजाड़ा है उसे शासकीय खर्च पर वापस बसाइये।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews