गुना मामला: इस IPS ने कराई सरकार की किरकिरी, CM शिवराज का सख्त निर्णय, हटाया

mp government

demo pic

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।Guna Case. मध्य प्रदेश के गुना के आरोन में काले हिरण के शिकारियों से हुई मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या मामले में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी कार्रवाई की है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर आईजी अनिल शर्मा को गुना प्रकरण में देरी से पहुंचने और लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया है।वही श्रीनिवास शर्मा को ग्वालियर का नया आईजी बनाया गया है।

यह भी पढे.. MP: 16 मई से रतलाम से होकर चलेगी 2 स्पेशल ट्रेन, लोकमान्य तिलक टर्मिनस के फेरे बढ़े, इनका रूट बदला

सीएम शिवराज सिंह चौहान गुना में शिकारियों का मुकाबला करते हुए हमारे पुलिस के जवानों ने शहादत दी है। अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी, जो इतिहास में उदाहरण बनेगी। अपराधियों की लगभग पहचान हो गई। जांच चल रही है। पुलिस फोर्स को भेजा गया है। अपराधी किसी भी कीमत पर नहीं बचेंगे।वही मध्यप्रदेश सरकार ने तीनों पुलिसकर्मियों के परिवार को 1-1 करोड़ का मुआवजा देने का ऐलान किया है।

इधर कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा है कि गुना जिले में 3 पुलिसकर्मियों की शहीदी!घटना देर रात की है,आईजी ग्वालियर की एक घंटे पहले की लोकेशन ग्वालियर में ही थी,ग्वालियर गुना सड़क मार्ग की दूरी तीन घंटों की है,ऐसे लापरवाह अधिकारियों की सुध कौन लेगा? किसी की हिम्मत नहीं, “महल की पसंद और मेहरबानी पर पोस्टिंग जो हुई है?”

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, बेसिक सैलरी में फिर होगी 49420 की बढ़ोतरी! जानें ताजा अपडेट

दरअसल, गुना एसपी राजीव कुमार मिश्रा को आरोन के सगा बरखेड़ा की तरफ से बदमाशों के जाने की सूचना मिली थी, इसके बाद उनकी घेराबंदी के लिए 3-4 पुलिस टीम लगाई गई थी और देर रात शहरोक के जंगल में 4-5 बाइक से बदमाश जाते हुए दिखे तो पुलिस ने घेराबंदी कर दी, इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें इसमें सब इंस्पेक्टर राजकुमार जाटव, आरक्षक नीरज भार्गव और आरक्षक संतराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सख्त कार्रवाई के निर्देश

घटना की सूचना मिलते ही टीम वहां पहुंची और पुलिस की जवाबी फायरिंग में शिकारी नौशाद मेवाती मारा गया है। शिकारियों के पास से पांच हिरण और एक मोर के अवशेष जब्त किए हैं। SI राजकुमार जाटव का अंतिम संस्कार अशोकनगर,आरक्षक संतराम का श्योपुर, आरक्षक राजीव भार्गव का अंतिम संस्कार गुना में ही किया जाएगा। शहीदों के अंतिम संस्कार में जिलों के प्रभारी मंत्री शामिल होंगे।इधर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस पूरे घटनाक्रम पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है और सीएम खुद मामले की मॉनिटरिंग कर रहे है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews