उपचुनाव से पहले पूर्व मंत्री का बड़ा ऐलान, कांग्रेस में हलचल

e-tendering-scam-is-more-than-one-lack-crore-said-by-mp-minister-dr-govind-singh--

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

उपचुनाव(By election) से मध्यप्रदेश(madhyapradesh) में एक बार फिर से सियासत(politics) तेज हो गई है। एक तरफ जहां सत्ता पक्ष मैं बैठे बीजेपी सरकार(bjp government) प्रदेशवासियों के लिए बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रही है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस(congress) भी जमीनी स्तर पर अपनी कार्यशैली को अंजाम देने की तैयारी में जुट गई है इसी बीच अब पूर्व मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉक्टर गोविंद सिंह(Former Minister and veteran Congress leader Dr. Govind Singh) पार्टी के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह(Digvijay singh) की राह पर चल पड़े हैं। जिसके बाद अब गोविंद सिंह ने बड़ा ऐलान किया है। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने कहा है कि वह चंबल(chambal) और सिंध(sindh) नदी की पैदल परिक्रमा करेंगे। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस का कोई नेता पैदल परिक्रमा पर निकला है इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने 2018 के चुनाव से पहले मां नर्मदा की पैदल परिक्रमा पूरी की थी। इसके साथ ही उन्होंने सिंधिया पर भी बड़ा बयान दिया है

दरअसल मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता गोविंद सिंह ने कहा है कि वह उपचुनाव से पहले सामाजिक कार्यकर्ता और कई नेताओं के साथ मिलकर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अवैध खनन के खिलाफ चंबल और सिंध नदी की परिक्रमा करेंगे। इसके साथ ही गोविंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परिक्रमा में उनके साथ गांधीवादी पीवी राजगोपाल, कंप्यूटर बाबा और जल पुरुष राजेंद्र सिंह भी शामिल रहेंगे।वही मीडिया(media) द्वारा इसे चुनावी परिक्रमा कहने पर गोविंद सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि इसका उपचुनाव से कोई लेना देना नहीं है। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अवैध खनन के लिए यह परिक्रमा की जाएगी।

सिंधिया और BJP पर साधा निशाना

वहीं दूसरी तरफ बीजेपी की सदस्यता अभियान को झूठा बताते हुए पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने यह भी कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने 10000 कार्यकर्ताओं के शामिल होने का बीजेपी झूठा दावा पेश कर रही है।गोविंद सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि ग्वालियर चंबल अंचल में 10000 कार्यकर्ता है ही नहीं तो फिर किस तरह बीजेपी ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने कार्यकर्ताओं को शामिल करवाएगी।

बता दें कि प्रदेश में अवैध खनन की खबर लगातार सामने आ रही है। बड़ी संख्या में हो रहे रेत उत्खनन को लेकर कई बार कांग्रेसी नेता बीजेपी सरकार और शिवराज सिंह चौहान को घेर चुके हैं। सत्ता पक्ष द्वारा कोई कार्यवाही ना होने पर अब कांग्रेस के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह ने चंबल और सिंध नदी की परिक्रमा का ऐलान कर दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews