कोरोना से बचाव के लिए BJP नेता केसवानी करवा रहे इलाकों को सैनेटाइज

कोरोना से बचाव के लिए BJP नेता केसवानी करवा रहे इलाकों को सैनेटाइज

भोपाल।

प्रदेश में बढ़ते कोरोना संकट के बीच सरकार नगर निगम के साथ अब जनप्रतिनिधि भी प्रदेश को कोरोना मुक्त करने के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। इसी बीच शनिवार को राजधानी भोपाल(bhopaL) के भाजपा(BJP) प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने नगर निगम के साथ मिलकर ईदगाह हिल्स के कई क्षेत्रों को सैनिटाइज करने का काम किया। ईदगाह हिल्स के साथ ही साथ प्रभु नगर, ब्राइट कॉलोनी, एडवोकेट कॉलोनी(ADVOCATE COLONY) और गुरुद्वारे के पास के इलाके को सेनीटाइज किया गया।

दरअसल भोपाल में आए दिन कोरोना(corona) के नए मामले मिलने के बाद भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी नियमित रूप से कॉलोनियों में सैनिटाइज दवा का छिड़काव करवाते रहते हैं। वही ईदगाह हिल्स के आसपास के क्षेत्रों में सैनिटाइज का छिड़काव करवाने के साथ ही साथ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केसवानी ने रह वासियों से अपील की है कि वह सरकार द्वारा बताए गए नियमों का पालन करें। अपने घरों पर हैं। घर से बाहर निकलते वक्त चेहरे पर मास्क का उपयोग करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करें।

बता दे कि भोपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 57 नए मामले की पुष्टि हुई है। जिसके बाद राजधानी में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 388 हो गया है। जिनमें अबतक पांच डॉक्टरों(doctors), एक नर्स(nurse) सहित तीन पुलिसकर्मी(police officers) शामिल हैं। वहीं अबतक राजधानी के करीबन 110 स्वास्थ्यकर्मियों सहित 41 पुलिसकर्मी इस संक्रमण में अा चुके हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews