कुत्ते के इलाज में लापरवाही पर मेनका ने डॉक्टर को कहा कुत्ता, दी गालियां

मेनका

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भाजपा नेता और सांसद मेनका गांधी (maneka gandhi) पर वेटरनरी डॉक्टर (veterinary doctor) से गाली-गलौज (abuse) और धमकाने का आरोप लगा है। मामला इतना बढ़ गया है कि इस वक़्त ट्विटर (twitter) पर #boycottmanekagandhi ट्रेंड कर रहा है। इतना ही नहीं इंडियन वेटरनरी असोसिएशन (indian veterinary association) ने इस मामले में प्रधानमंत्री मोदी (pm modi) को पत्र लिखा है और मामले की जांच कर मेनका गांधी के ऊपर कार्रवाई की अपील की है। आज इसी सिलसिले में इंडियन वेटरनरी असोसिएशन ने ब्लैक डे तक घोषित कर दिया है।

मेनका

यह भी पढ़ें… नवविवाहित जोड़े ने भगवान गणेश के सामने लगवाई वैक्सीन, पूछा आप कब लगवाएंगे?

दरअसल मामला तब सामने आया जब फोन पर पशु डॉक्टर को धमकी देते हुए मेनका गांधी का ऑडियो वायरल हुआ। इस ऑडियो में वे कुत्ते के इलाज संबंधी बात कर रहीं हैं। इसी दौरान वे उस डॉक्टर के साथ अभद्रता करती हैं और अपशब्द का इस्तेमाल करती हैं। इतना ही नहीं उसका काम बंद करवाने की धमकी भी देती हैं।

ऑडियो वायरल होने के बाद ट्विटर पर #boycottmanekagandhi ट्रेंड करने लगा और लोग इस पर अपना गुस्सा जाहिर करने लगे। लोगों ने लिखा कि लोकसभा सांसद से इस तरह की बदतमीजी अस्वीकार्य है। #boycottmanekagandhi के साथ साथ #मेनकागांधीमाफीमांगे भी खूब ट्रेंड कर रहा है। वेटरनरी छात्रों का कहना है कि मेनका गांधी ने वायरल ऑडियो में पूरे वेटरनरी विभाग को गाली दी है। उनका कहना है कि मेनका गांधी वेटरनरी विभाग को सबसे तुच्छ मानती हैं।

मेनका

यह भी पढ़ें… Modi Cabinet की बैठक जारी, मंत्रिमंडल विस्तार पर होगा बड़ा फैसला! इन चेहरों पर चर्चा

उक्त दोनों ट्रेंड पर अब तक सवा लाख लोगों से ज़्यादा की प्रतिक्रिया आ चुकी है। वहीं इंडियन वेटरनरी असोसिएशन आज इस मामले की वजह से ब्लैक डे मना रहा है। साथ ही पत्र लिख कर मेनका गांधी के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग कर रहा है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews