नवविवाहित जोड़े ने भगवान गणेश के सामने लगवाई वैक्सीन, पूछा आप कब लगवाएंगे?

नवविवाहित जोड़े ने भगवान गणेश के सामने लगवाई वैक्सीन, पूछा आप कब लगवाएंगे?

इंदौर, आकाश धोलपुरे।  कोरोना वायरस (Corona Virus) के शिकार और वैक्सीनेशन (Vaccinication) में अव्वल रहने वाले मध्यप्रदेश (MP) के चर्चित शहर इंदौर (Indore) में आये दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है जो इंदौर (Indore) का नाम सभी की जुबां पर लाने को मजबूर कर देता है। जहां सोमवार को इंदौर ने 2 लाख से ज्यादा वैक्सीनेशन का बड़ा कीर्तिमान बनाया वहीं एक दिन बाद बुधवार सुबह इंदौर के खजराना गणेश मंदिर पर नवविवाहित जोड़े ने इंदौर ही नही बल्कि समूचे प्रदेश व देश को वैक्सीन (Vaccine) लगवाने का संदेश दिया।

दरअसल, मूल रूप से देवास की महाकाल कॉलोनी में रहने वाले जितेंद्र मौर्य और काजल की हाल ही में शादी हुई है। नए जीवन की शुरुआत करने से पहले दोनों ही इंदौर के विश्वप्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर दर्शन करने और आशीर्वाद के लिए पहुंचे। इस दौरान नवविवाहित जोड़े ने खजराना गणेश मंदिर परिसर में स्थित वैक्सीनेशन सेंटर को देखा और कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को भांपते हुए दोनों ने फैसला लिया कि वो भगवान गणेश के दरबार में वैक्सीन लगवाएंगे। दूल्हे जितेंद्र और दुल्हन काजल ने वैक्सीन लगवाई तो सारा प्रशासनिक अमला और खजराना मंदिर प्रबंधन बेहद खुश हो गया और सभी ने दोनों के इस कदम की तारीफ कर उनके भावी जीवन की शुभकामनाएं भी दी।

ये भी पढ़ें – Indore: बेटे की टीचर से दूसरी शादी करने वाले डॉक्टर के घर हादसा, पुत्र की संदिग्ध मौत, जांच जारी

इस मौके पर मंदिर के पुजारी ने लोगों से अपील कर कहा कि नवविवाहित जोड़ा वैक्सीन लगवाने में नहीं हिचक रहा है तो जो लोग वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं वो क्यों डर रहे हैं । इधर, दुल्हन के साथ गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे दूल्हे जितेंद्र मौर्य ने लोगों से अपील की है सभी लोग वैक्सीन लगवा रहे हैं जब हम नए जीवन मे प्रवेश के दौरान वैक्सिनेट हो सकते है तो आप क्यों नहीं? जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है वे कब वैक्सीन लगवाएंगे ?

ये भी पढ़ें – इस कहानी के माध्यम से Narottam ने कसा कांग्रेस पर तंज, देखिए वीडियो

फिलहाल, इंदौर के खजराना गणेश मंदिर परिसर से निकली तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें – Cabinet Meeting: शिवराज कैबिनेट के इस फैसले का मंत्रियों ने किया विरोध, कही बड़ी बात

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews