मध्य प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ बने कानून पर क्या बोलीं कंगना रनौत, देखिये वीडियो

मध्य प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ बने कानून पर क्या बोलीं कंगना रनौत, देखिये वीडियो

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| अपनी बेबाकी को लेकर सुर्खियों में रहने वाली फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में लव जिहाद के खिलाफ सरकार द्वारा बनाये गए कानून का समर्थन किया| कंगना ने कहा कि यह अच्छा कानून है। जो लोग धोखा खा रहे हैं यह कानून उनके लिए बहुत अच्छा है| बहुत से लोगों को इस कानून से परेशानी भी हुई है, लेकिन लोगों को यह समझना चाहिए कि कानून सिर्फ उनके लिए बने हैं, जिनको दिक्कत है|

कंगना ने कहा आज इंटरकास्ट मैरिज हो रही है, जो कर रहे हैं, उनके लिए नहीं है। यह उन्हीं पर लागू है, जिन्होंने इसके नाम पर धोखा खाया है। धर्म परिवर्तन, प्यार के बहलाने फुसलाने के लिए यह सरकार का सही कदम है। अपनी अगली फिल्म ‘धाकड़’  (Dhakad) की शूटिंग के लिए भोपाल (Bhopal) आईं अभिनेत्री कंगना रनौत ने यह बात शनिवार को फिल्म के मुहूर्त के मौके पर मीडिया से चर्चा में कही। मध्यप्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कंगना का स्वागत किया| फिल्म की शूटिंग भोपाल, पचमढ़ी और सारणी (बैतूल) में करीब दो माह चलेगी। शनिवार को फिल्म के कुछ सीन भोपाल में फिल्माए गए।

रेप के मामलों में सऊदी जैसे कानून की जरूरत
अभिनेत्री कंगना ने गैंगरेप की घटनाओं को लेकर भी बड़ा बयान दिया| बच्चियों के साथ होने वाली रेप की घटनाओं को लेकर सवाल पर कंगना ने कहा सऊदी अरब जैसे कई देशों में गैंगरेप के आरोपियों को चौराहे पर लटका दिया जाता है। जब तक ऐसे उदाहरण पेश नहीं किए जाएंगे तब तक ऐसी हरकतें होती रहेंगी।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में लव जिहाद के खिलाफ धर्म स्वातंत्र्य अध्यादेश को मंजूरी दी है, जिसमें पहचान छिपाकर या धोखे से शादी करने वाले शख्स के खिलाफ भारी भरकम जुर्माना और कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है| इस कानून को लेकर प्रदेश में सियासी बयान सामने आ रहे हैं| इस बीच कंगना ने इस कानून को सही बताते हुए समर्थन किया|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews