Shivraj Cabinet: 2 जून को हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार, यह चेहरे हो सकते हैं शामिल

Shivraj Cabinet: 2 जून को हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार, यह चेहरे हो सकते हैं शामिल

भोपाल।

मध्यप्रदेश (madhya pradesh) में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल (cabinet) का विस्तार अब संभवत 2 जून को हो सकता है। दरअसल मुख्यमंत्री (chief minister) शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) ने सोमवार का दिन रिजर्व रखा है और इस बात की पूरी संभावना है कि वे इस दिन दिल्ली (delhi) जा सकते हैं। जहां केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा करके नामों के ऊपर अंतिम मुहर लग सकती है।

दरअसल मंत्रिमंडल का विस्तार इसीलिए टल रहा था क्योंकि कई नामों को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी। शिवराज चाहते थे कि ये चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल हो लेकिन केंद्रीय नेतृत्व उसके लिए तैयार नहीं था। अब जब शिवराज दिल्ली जाएंगे तब आमने-सामने बैठकर इस बात की सहमति बनाने के प्रयास किए जाएंगे कि आखिरकार किन चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिले। यह तय माना जा रहा है कि कमलनाथ (kamalnath) सरकार में मंत्री रहे इमरती देवी ,प्रद्युम्न सिंह तोमर, महेंद्र सिसोदिया ,प्रभु राम चौधरी को तो मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी ही। साथ ही साथ सिंधिया एक अन्य समर्थक पूर्व विधायक रणवीर सिंह जाटव को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

इसके साथ ही साथ कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए एन्दल सिंह कंसाना ,बिसाहू लाल सिंह और हरदीप सिंह डंग की मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। बीजेपी में कौन चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल होंगे, इसको लेकर लगातार संशय की स्थिति बनी हुई है। दरअसल मुख्य पेच भूपेंद्र सिंह ,रामपाल सिंह, अजय विश्नोई और राजेंद्र शुक्ला को लेकर है जिन्हें शिवराज चाहते हैं कि मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए ।इस बात की भी पूरी संभावना है कि कुछ ऐसे चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल किए जाएं जो लंबे समय से विधायक तो हैं लेकिन अभी तक मंत्री नहीं बन पाए। इसके साथ ही साथ संजय पाठक और अरविंद भदौरिया को ऑपरेशन लोटस मे सक्रिय रहने का इनाम भी मंत्री पद के रूप में मिल सकता है ।संभावना है कि इस विस्तार में 22 से 25 लोगों को मंत्री बनाया जाएगा। इसमें कुछ राज्य मंत्री भी होंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews