स्वतंत्रता दिवस 2022 : युवाओं-आदिवासियों के लिए सीएम शिवराज ने की बड़ी घोषणाएं, जल्द मिलेगा लाभ

cm shivraj singh

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान 15 अगस्त को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम भोपाल में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आदिवासियों, युवाओं और प्रदेश की जनता के लिए कई बड़े ऐलान किए।

यह भी पढ़े.. PM ने 9वीं बार फहराया लाल किले से तिरंगा, शास्त्री-अटल के नारे मे जुड़ा मोदी मंत्र”जय अनुसंधान”

आदिवासियो के लिये सीएम शिवराज ने घोषणा करते हुए कहा कि 18 सितंबर को प्रदेश में पूरी तरह से पेसा एक्ट लागू होगा। भोपाल मे वीर भारत स्मारक बनेगा। कारम डैम आपदा से बेहतर ढंग से निपटने वाले पोकलेन ड्राईवर्स को दो-दो लाख का इनाम दिया जाएगा वही राज्य सरकार इन्हें सम्मानित भी करेगी।वही युवाओं के लिए हर महीने रोजगार मेले का आयोजन का भी ऐलान किया है।

इतना ही नहीं इस मौके पर सीएम ने मुख्यमंत्री जन आवास योजना की भी घोषणा की और सबको मकान देने का संकल्प लिया।साथ ही कहा कि भू-माफियाओं और दबंगों से मुक्त कराई गई 21 हजार एकड़ जमीन पर गरीबों के लिए सुराज कॉलोनी बनाकर उन्हें मकान दिए जाएंगे। आज मैं मुख्यमंत्री जन आवास योजना की भी घोषणा करता हूं। ऐसे लोग जो प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र नहीं हैं, उन्हें योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार मकान देगी।

यह भी पढ़े.. सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए बड़ी खबर, राज्य सरकार का अहम फैसला, जल्द जारी होगा आदेश, मिलेगा लाभ

सीएम शिवराज ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ मेघ भी मल्हार गाकर मना रहे हैं। घनघोर बारिश के बीच हमारे वीर जवान खड़े हैं। अपने जवानों के हौसले, धैर्य, संयम और संकल्प को देखकर आज विश्वास के साथ मैं यह कह सकता हूं कि दुनियां की कोई भी ताकत भारत माता की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकती।

अपडेट जारी

[dgv_vimeo_video id=”739533792″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews