CM शिवराज की तीसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव, आज नहीं होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज

CM शिवराज की तीसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव, आज नहीं होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

25 जुलाई को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) के कोरोना संक्रमित(Corona infected) होने के बाद उन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल(Chirayu Hospital of Bhopal) में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें डॉक्टर्स(doctors) के संरक्षण में रखा गया है। साथ ही उनका उपचार भी जारी है। इसी बीच संक्रमण के लक्षण नहीं देखने के बाद सीएम शिवराज(CM Shivraj) ने उम्मीद जताई थी कि रक्षाबंधन के दिन वो अस्पताल से वापस घर लौट सकते हैं। जिसके लिए उन्होंने सुबह पीसीआर टेस्ट(PCR Test) के लिए अपना सैंपल(sample) दिया था। जहां शाम के वक्त उनकी तीसरी रिपोर्ट(Third report) एक बार फिर पॉजिटिव आई है।

दरअसल रविवार को सैंपल जांच में देने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की रिपोर्ट एक बार फिर से पॉजिटिव आई है। जिसके बाद अब प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक सप्ताह और अस्पताल में ही रहना पड़ेगा। वही इससे पहले रविवार को ट्वीट(Tweet) कर सीएम शिवराज ने बताया कि अब वह स्वस्थ हैं और उन्हें कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा था कि  अगर रिपोर्ट नेगेटिव अाई तो रक्षाबंधन के दिन उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज मिल सकता है। जिसके बाद अब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव(Report Positive) आई है। इससे पहले एक बार और उनके सैंपल की जांच की गई थी। जहाँ उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

बता दे कि कोरोना के मामूली लक्षण देखने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 24 जुलाई को अपना सैंपल टेस्ट कराया था। जिसके बाद 25 को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तब से मुख्यमंत्री भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं। वह अस्पताल से ही सारे कार्यों पर नजर बनाए हुए हैं। इसके साथ ही मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश भी जारी कर रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews