CORONA: BJP प्रदेश अध्यक्ष ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए की केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री से चर्चा, कही ये बातें

CORONA: BJP प्रदेश अध्यक्ष ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए की केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री से चर्चा, कही ये बातें

भोपाल।

प्रदेश में बढ़ते को विड 19 के बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा नेबुधवार को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी और अर्जुन मेघवाल से वीडियो कॉन्फ्रेंस पर चर्चा की। जहां उन्होंने राज्य से बाहर फंसे हुए मजदूरों के जीवन यापन पर विशेष रूप से बात की। बी डी शर्मा ने अन्य राज्यों में फंसे प्रदेश के मजदूरों के लिए बेहतर व्यवस्था की मांग के साथ-साथ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के भी प्रयास को लेकर बात की।

दरअसल बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और अर्जुन मेघवाल से कहा कि प्रदेश के कई हिस्से विशेषकर बुंदेलखंड क्षेत्र के कई मजदूर देश के विभिन्न राज्य से गुजरात महाराष्ट्र, दिल्ली, तेलंगना आदि में फंसे हुए हैं। जहां उनसे बातचीत करके उनकेलिए भोजन आवास एवं चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के प्रयास किए गए हैं। वही बीडी शर्मा ने कहा कि जहां भी केंद्रीय सहयोग की आवश्यकता होगी उस संबंध में बीजेपी केंद्र से मदद के लिए आग्रह करेगी। बता दें कि अचानक हुए 21 दिन के लॉकडाउन के बाद जिस वजह से मजदूर प्रदेश आने के लिए निकल पड़े थे। जिसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री एवं सचिवों से बात कर मजदूरों के लिए रहने खाने एवं चिकित्सा की व्यवस्था पर चर्चा की थी।

गौरतलब हो कि इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने सांसद निधि से 1 करोड़ रुपए तथा अपने एक माह का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा किया था। वहीं उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के 3 जिले कटनी पन्ना एवं छतरपुर में वेंटिलेटर की खरीद के लिए 30 लाख रुपए अतिरिक्त दिए थे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन नेवी खजुराहो संसदीय क्षेत्र में 3 जिलों के लिए 7-7 लाख रुपए की स्वीकृति दी थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews