मप्र के रेड जोन वाले इस जिले में कोरोना का कहर जारी, 43 नए मरीजों के साथ 1654 पहुंचा आंकड़ा

मप्र के रेड जोन वाले इस जिले में कोरोना का कहर जारी, 43 नए मरीजों के साथ 1654 पहुंचा आंकड़ा

इंदौर।आकाश धोलपुरे।

मध्यप्रदेश(madhya pradesh) के मिनी मुंबई(mini mumbai) कहे जाने वाले इंदौर(indore) में कोरोना(corona) का कहर जारी है। इंदौर में लगातार आ रहे मामले परेशान करने वाले हैं। सोमवार देर रात आई रिपोर्ट(report) के मुताबिक इंदौर में 43 नए मरीजों की पुष्टि की गई है। वहीं 2 मरीजों की मौत के बाद संक्रमण से होने वाले मरीजों की संख्या 79 पहुंच चुकी है। जिसके साथ ही इंदौर में कुल पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1654 हो गया है।

दरअसल सोमवार देर रात आई रिपोर्ट मैं इंदौर सीएमएचओ(CMHO) प्रवीण जडिया ने 43 नए मरीजों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सोमवार को कुल 483 सैंपल(sample) की जांच की गई थी जिसमें से 43 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 440 रिपोर्ट नेगेटिव(negative) भी प्राप्त हुई है। वही कोरोना से जंग हारने के बाद 2 लोगों की मौत हो चुकी है जिसके साथ ही जिले में मौत का आंकड़ा 79 पहुंच गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि सोमवार को 106 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। इसी के साथ इन्दौर मैं अब तक कुल 468 लोग स्वस्थ हो अपने घर लौट चुके हैं।

आपको बता दें कि इंदौर में लोगों की अधिक से अधिक मात्रा में स्क्रीनिंग(screening) एवं जांच की जा रही है। वहीं अब तक 9857 लोगों के सैंपलों की जांच स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई है। जिसके बाद अब जिले में 1107 पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews