BJP नेताओं पर Corona का कहर, अब सांसद और उनकी पत्नी निकली पॉजिटिव

BJP नेताओं पर Corona का कहर, अब सांसद और उनकी पत्नी निकली पॉजिटिव

बिहार।

देश में कोरोना का आंकड़ा 11 लाख के करीब पहुंच गया है और अबतक 26 हजार से ज्यादा की मौत हो चुकी है, बावजूद इसके कोरोना का कहर कम होने के नाम नही ले रहा है। आम आदमी से लेकर राजनेताओं को तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। खास करके बीजेपी नेताओं पर इसका कहर बरप रहा है। अब बिहार के पूर्व केन्द्रीय मंत्री व बीजेपी सांसद कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

दरअसल, पाटलिपुत्र सीट से बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव पॉजिटिव पाए गए है।इतना ही नही सांसद के साथ उनकी पत्नी किरण देवी भी संक्रमित पाई गई हैं। राहत भरी खबर ये है कि बिहार की सांसद रामकृपाल के दोनों बेटों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।सांसद के पॉजिटिव आने के बाद संपर्क में आए नेताओं में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने उनसे मिलने वालों की पहचान शुरू कर दी है। सांसद और उनकी पत्नी फिलहाल होम क्वारंटाइन हैं।

इसके पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल और उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित हो चुकी हैं। साथ ही बीजेपी के 70 नेता भी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। बिहार बीजेपी नेताओं के संक्रमित होने से कार्यकर्ताओं में चिंता बढ़ गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews