Corona: 10 दिनों बाद आज भोपाल हुआ Unlock, जारी रहेगा रात्रि कर्फ्यू

Corona: 10 दिनों बाद आज भोपाल हुआ Unlock, जारी रहेगा रात्रि कर्फ्यू

भोपाल।

भोपाल (Bhopal) में कोरोना (Corona) के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए 24 जुलाई की रात 8:00 बजे से 4 अगस्त की सुबह 5:00 बजे तक 10 दिनों का सम्पूर्ण लॉकडाउन (Total Lockdown) किया गया था। आज सुबह 5 बजे भोपाल में लॉकडाउन की अवधि खत्म हो गई। जिसके बाद कंटेन्मेंट इलाके (Containment Zone) छोड़ शहर में बाज़ार (Market) पूरी तरह से खुल गए है। लेकिन यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का पालन हर हाल में करना होगा। इसकी निगरानी की जिम्मेदारी प्रशासन और बीएमसी की होगी।

यह रहेंगे बंद

स्कूल कॉलेज और कोचिंग संस्थान 31 अगस्त तक बंद रहेंगे। सिनेमाघर स्विमिंग पूल मनोरंजन पार्क थिएटर बार और सभागार भी पूरी तरह से बंद रहेंगे। सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, अकादमिक, सांस्कृतिक धार्मिक समारोह और अन्य बड़े समागम भी 31 अगस्त तक बंद रहेंगे। 31 अगस्त तक कंटेन्मेंट जोन में लॉकडाउन सख्ती से लागू किया जाएगा। कंटेनमेंट जोन में गतिविधियों की निगरानी अधिकारियों द्वारा कड़ाई से की जाएगी। सार्वजनिक स्थलों पर शराब पान गुटखा और तंबाकू के सेवन पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

राजधानी में कोरोना को देखते हुए दुकानों, बाजारों और शॉपिंग मॉल के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का खासा ध्यान रखने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं। दरअसल, कलेक्टर अविला अविनाश लवानिया ने सोमवार शाम को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अफसरों की बैठक ली जिसमें उन्होंने साफ कर दिया था की लॉकडाउन हटाने के बाद भी s.o.p. का पालन अनिवार्य रूप से कराया जाए। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से रात का कर्फ्यू जारी रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान बेवजह घर से बाहर घूमने वालों पर 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा रैली, आतिशबाजी सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों पर पूरी तरह से रोक लगी रहे।

केंद्र सरकार ने अनलॉक तीन को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। इसे लेकर राजधानी में भी छूट दी जानी है। लेकिन इस पर अभी कोई निर्णय नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि 5 अगस्त को कलेक्टर इसे लेकर गाइडलाइन जारी कर सकते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews