Coronavirus: इंदौर में फिर कोरोना ब्लास्ट, एक साथ 99 की रिपोर्ट पॉजिटिव

Coronavirus: इंदौर में  फिर कोरोना ब्लास्ट, एक साथ 99 की रिपोर्ट पॉजिटिव

इंदौर। आकाश धोलपुरे। मिनी मुंबई याने इंदौर हर रोज कोरोना के बढ़ते मामले एक तरह से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे है हालांकि प्रशासन ने ये पहले ही आशंका जताई थी जुलाई माह तक कोविड संक्रमण के मामलों में तेजी आएगी। ये ही वजह है कि बीते 10 दिनों में पॉजिटिव मामलो में कोविड – 19 कई बार शतक लगाया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग कार्यालय द्वारा गुरुवार को जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर में कल रात कोरोना संक्रमण के 99 नए मामले सामने आए है जिसके बाद अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 6556 तक जा पहुंचा जिनमें से कोरोना संक्रमित मामलो में उपचाररत मरीजो की संख्या 1700 के पार जा पहुंची है याने की 1705 मरीजो का इलाज जारी है। इधर, कोरोना से गुरुवार को एक और व्यक्ति की जान चली गई है और अब तक इंदौर कोरोना से मौत का आंकड़ा 302 तक जा पहुंचा है। हालांकि कल इंदौर में अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान ने डेथ रेट को कम करने में इंदौर के प्रदर्शन को बेहतर बताया था और ऐसे में फिलहाल, लॉक डाउन जैसी कोई स्थिति फिलहाल, इंदौर में नही नजर आ रही है। हालांकि प्रशासन की चिंता का कारण संक्रमण के बढ़ते। मामले है जिस पर रोक के लिए तमाम प्रयासों के दावे अलग अलग विभागों द्वारा किये जा रहे है।

इंदौर के लिए राहत की बात ये है कि इंदौर में संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ ही रिकवरी रेट में भी सुधार आया है और ये ही वजह है कि अब तक 4549 कोविड संक्रमित ठीक होकर घर लौट चुके है और आने वाले दिनों में रिकवरी रेट में तेजी से सुधार आने की उम्मीद स्वास्थ्य विभाग जता रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews