Covid19 Update: अब पुलिस हेडक्वार्टर में Corona की दस्तक, इधर 87 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव

Covid19 Update: अब पुलिस हेडक्वार्टर में Corona की दस्तक, इधर 87 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव

भोपाल।

प्रदेश में एक तरफ जहां लोगों के संक्रमण से ठीक होने के आंकड़े में वृद्धि हुई है वहीं दूसरी तरफ एक बार फिर से कोरोना संक्रमण का फैलाव अपनी तेजी पर है। मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहे संक्रमण प्रशासन की नींद उड़ाई हुए हैं। राजधानी सहित इंदौर, ग्वालियर, मुरैना जैसे इलाकों में कोरोना तेजी से एक बार फिर अपने पांव फैला रहा है। इसी बीच राजधानी भोपाल से मंगलवार को कोरोना के 87 नए मामले सामने आए हैं। अब ये संक्रमण पुलिस हेड क्वार्टर तक पहुंच गया है। जहां एक महिला कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

दरअसल मंगलवार को राजधानी में 87 मरीजों की पुष्टि हुई है। इसी बीच राजधानी के रेलवे स्टेशन तब भी अब कोरोना ने अपने पांव फैला लिए हैं। जहां आरपीएफ थाना के दो जवान संक्रमित पाए गए हैं। वहीँ भोपाल के मंत्रालय में 19वां कर्मचारी पॉजिटिव निकला है। सीएम कार्यालय में तीसरा कोरोना पॉजिटिव मिला है। मंत्रालय में मुख्यमंत्री के एक और ओएसडी के पीए पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमित आए लोगों में 18 बटालियन पलक होटल में दो जवान, जैन कटपीश लखेरापुरा से 3 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही ईदगाह हिल्स, बैरागढ़, बुधवारा, जहांगीराबाद, अयोध्यानगर बाईपास और न्यूमार्केट समेत शहर के अलग-अलग इलाकों से लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इधर रेलवे में कर्मचारी के पॉजिटिव मिलने पर सोमवार को ऑफिस बंद रखा गया।

इसके साथ ही मध्य प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3781 पहुंच गई है। हालांकि राहत की बात ये है कि आज 21 लोग डिस्चार्ज होकर अपने घर लौटे हैं। वहीं अब तक 122 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि जिले में अब 807 एक्टिव केस बचे हैं।जबकि 2743 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश को लॉकडाउन करने की बात को अफवाह करार दिया है। उनका कहना है कि लॉकडाउन का फैसला स्थानीय स्तर पर क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में लिया जाता है।फ़िलहाल अभी संक्रमित इलाकों को छोड़कर फिलहाल स्थायी लॉकडाउन की कोई प्लानिंग नहीं है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews