कोरोना के कारण पति हनीमून पर नहीं ले गया, पत्नी रूठकर पहुंच गई मायके

name astrology

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| कोरोना महामारी (Corona Virus) के कारण जहां लोग तमाम पाबंदियों के बीच भी नए रिश्ते जोड़ रहे हैं, वहीं कोरोना नामक इस मुसीबत ने कुछ रिश्तों को टूटने की कगार पर भी पहुंचा दिया है| जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में पति पत्नी (Husband-Wife) के बीच विवाद का एक ऐसा ही मामला पहुंचा| जहां कोरोना के डर से पति पत्नी को हनीमून (Honeymoon) पर नहीं ले गया, तो पत्नी नाराज होकर मायके चली गई| नौबत दोनों के अलग होने तक पहुँच गई|

दरअसल, शादी के बाद पत्नी पति से नाराज होकर मायके चली गई| इसके पीछे जो कारण था, वो यह कि पति अपनी पत्नी को कहीं घुमाने ही नहीं ले गया| जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कोलार निवासी एक युवक ने शिकायत की थी कि उसकी शादी 25 जून 2020 में हुई है। शादी के दस दिन बाद पत्नी हनीमून पर नहीं ले जाने के कारण रूठकर मायके चली गई। युवक का कहना था कि वो पत्नी को वापस लाना चाहता है, लेकिन उसके मायके वाले आने नहीं दे रहे और उसकी पत्नी को भड़का रहे हैं, वो लोग मुझे घर जमाई बनाना चाहते हैं| मामला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में पहुंचा जहां दोनों के बीच समझौता करा दिया गया।

पति ने माना कि वह पत्नी को महीने में दो से तीन बार बाहर घुमाने ले जाएगा। उसके मायके में कोई त्योहार, दुख या परेशानी होगी तो वह साथ लेकर जाएगा। पति-पत्नी के बीच समझौता हुआ कि दोनों आपस में लड़ेंगे नहीं और ना ही एक-दूसरे का अनादर करेंगे। पत्नी घर के सभी काम करेगी। वह नौकरी नहीं करेगी और उसका पूरा खर्च पति उठाएगा। इन बातों के समझौता के बाद 3 जनवरी को पति ससुराल जाएगा और पत्नी को साथ लेकर घर लौटेगा। प्राधिकरण में दोनों के बीच समझौता हुआ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews