कोलकाता से सूरत जा रही फ्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी के बाद राजाभोज एयरपोर्ट पर उतारा

कोलकाता से सूरत जा रही फ्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी के बाद राजाभोज एयरपोर्ट पर उतारा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| राजधानी भोपाल (Bhopal) के राजा भोज एयरपोर्ट (Raja Bhoj Airport) पर रविवार दोपहर को इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट की इमरजेंसी लेंडिंग (emergency Landing) कराई गई| यह फ्लाइट कोलकाता से सूरत जा रही थी| बताया जा रहा है विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद इसे भोपाल एयरपोर्ट पर उतारा गया| सभी यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था कर रवाना कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह इंडिगो के विमान ने कोलकाता से सूरत के लिए उड़ान भरी। लेकिन कुछ देर बाद उड़ान के दौरान पायलट को अचानक तकनीकी खराबी महसूस हुई। विमान के इंजन से आवाज आने के बाद पायलट ने भोपाल एयर ट्रैफ‍िक कंट्रोल रूम से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।

भोपाल एयरपोर्ट करीब होने के कारण पायलट ने भोपाल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से बात की। विमान को राजा भोज एयरपोर्ट पर उतारने की अनुमति ली गई। इसके बाद विमान की भोपाल में इमरजेंसी लेंडिंग कराई गई| लैंडिंग के बाद विमान को राजा भोज एयरपोर्ट के पार्किंग एरिया में खड़ा कर दिया गया और उसमें आई तकनीकी खराबी को दूर करने का प्रयास किया गया|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews