शराब माफिया पर अब आबकारी विभाग के साथ होमगार्ड सैनिक भी रखेंगे नजर, आदेश जारी

MP News

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश में सक्रिय शराब माफिया (Wine mafia) पर पकड़ मजबूत करने के लिए अब आबकारी विभाग के साथ होमगार्ड सैनिक भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। गृह विभाग (Home department) ने एक आदेश जारी कर 400 होमगार्ड सैनिकों को आबकारी विभाग में तैनात करने के आदेश दिये हैं।

गृह विभाग (Home department) के अवर सचिव अन्नू भलावी के हस्ताक्षर से महानिदेशक होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा भोपाल को जारी आदेश में कहा गया है कि 400 स्वयंसेवी होमगार्ड सैनिकों को मध्यप्रदेश होमगार्ड नियम -2016 के नियम -29 में वर्णित शर्तों के आधार पर तैनात किया गया है। आदेश के साथ जिलेवार तैनाती कि सूची भी जारी की गई है।

गौरतलब है कि शराब माफिया पर कार्रवाई करने के दौरान ये बात कई बार सामने आई है कि आबकारी विभाग के पास अमला कम है जिसका फायदा शराब माफिया उठाता है और अपने इरादों में सफल हो जाता है। इसलिए शासन ने 400 होमगार्ड सैनिकों को आबकारी विभाग में तैनात कर उनकी ताकत को बढ़ाया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews