MP के स्कूलों को बंद करने को लेकर क्या बोले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, देखें वीडियो

mp narottam mishra

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के स्कूलों (MP School) और छात्रों को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है।नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि स्कूलों को लेकर स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने स्कूल शिक्षा विभाग (school education department) के साथ समीक्षा की।अभी बच्चों और पालकों के हितों को देखते हुए सभी निर्णय लिए जा रहे हैं। अगर स्थिति गंभीर हुई तो तत्काल निर्णय लिए जाएंगे।

यह भी पढ़े..कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, न्यूनतम सैलरी जल्द होगी 26000! जानें नई अपडेट

आज मंगलवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister Narottam Mishra) ने कहा कि मध्य प्रदेश में कोरोना के डेल्टा और ओमिक्रोन वेरिएंट के चलते आई कोरोना की तीसरी लहर का मुकाबला करने और हानि को कम करने के लिए सभी तैयारियां पूरी तरह मुकम्मल है। संक्रमितों की पहचान के लिए टेस्ट बढ़ा दिए गए है।12 जनवरी के रोजगार मेले और सूर्य नमस्कार में कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करते हुए ही कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

इससे पहले सोमवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कहा था कि मध्य प्रदेश के स्कूल फिलहाल बंद नहीं होंगे, सभी क्लासेस 50 प्रतिशत क्षमता (50 percent capacity) के साथ संचालित की जाएंगी। स्कूलों को बंद करने का फैसला आने वाले दिनों में समीक्षा बैठक के बाद लिया जाएगा और स्थिति के अनुसार और अधिक प्रतिबंध लगाने के बारे में भी निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़े.. Bank Strike 2022: फिर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, काम होंगे प्रभावित

वही स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार  (School Education Minister Inder Singh Parmar) भी कह चुके है कि पहली से 8वीं तक के स्कूल बंद करने का प्रस्ताव रखा गया है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो से तीन दिन में निर्णय लेने के लिए कहा है। हम ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा कराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। समय के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews