Indore: 68 लोग स्वस्थ हो पहुंचे घर, 28 नए संक्रमित मिलने से पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1700 पार

Indore: 68 लोग स्वस्थ हो पहुंचे घर, 28 नए संक्रमित मिलने से पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1700 पार

इंदौर। आकाश धोलपुरे।

इंदौर में अब कोरोना(corona) को हराने वाले मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है जो शहर के लिये राहत वाली बात है। शनिवार को इंदौर के अलग अलग रेड जोन(red zone) अस्पतालों(hospitals) से 68 मरीज डिस्चार्ज(discharge) किये गए। CMHO इंदौर द्वारा देर रात जारी की रिपोर्ट के आधार पर अबतक कुल 663 मरीजो के स्वस्थ होने की पुष्टि की गई थी। जिसके साथ ही गुरुवार को 68 कोविड(covid19) मरीजों के पूरी तरह से ठीक होने की खबर सामने आई है।

वहीं इससे पहले गुरुवार देर रात 28 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव(corona positive) आई है। जिसके साथ है जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1727 पहुंच गई है। वहीं अब तक 86 लोगों की इस संक्रमण की चपेट में आने से मौत हो गई है। जिसकी पुष्टि इंदौर के सीएमएचओ प्रवीण जाड़िया ने की है।

बता दें कि गुरुवार को इंदौर में कुल 1313 सैंपल(sample) प्राप्त हुए। जिनमें से महज 372 सैंपल की जांच की गई है। वहीं 344 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के साथ 28 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। अच्छी खबर यह है कि जिले में अब तक 11333 लोगों की सैंपल जांच की जा चुकी है। इसी के साथ कोरोना पॉजिटिव मरीजों के स्वास्थ्य में भी तेजी से सुधार हो रहा है। जिसके कारण गुरुवार देर रात 68 मरीजों ने कोरोना को हराकर घर वापसी की है। वहीं इंदौर के विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 978 रह गई है। इसी के साथ अब तक कुल 663 लोग स्वस्थ हो अपने घर लौट चुके हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews