Indore: डीआईजी ने थानों को सेनेटाइज करने के दिए निर्देश, पुलिस करेगी पीपीई कीट का इस्तेमाल

Indore: डीआईजी ने थानों को सेनेटाइज करने के दिए निर्देश, पुलिस करेगी पीपीई कीट का इस्तेमाल

इंदौर।आकाश धौलपुरे।

इंदौर में कोरोना के आधिकारिक आंकड़ो में जैसे जैसे वृद्धि हो रही है वैसे वैसे ही कोरोना का खतरा भी शहर पर बढ़ रहा है। ऐसे में इंदौर में डीआईजी हरिनारायणचारि मिश्र ने ऐसे दिशा निर्देश दिए जिसका पालन पुलिस को करना अब जरूरी होगा। दरअसल, जबलपुर, रीवा और सतना की जेल में बंद इंदौर के कैदियों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद डीआईजी की महकमे को लेकर चिंता बढ़ गई है। बता दे कि शहर में 27 मार्च को टाटपट्टी बाखल में स्वास्थ्य विभाग की टीम पर तो 7 अप्रैल को चन्दननगर में पुलिस जवान पर पत्थरबाजो ने हमला बोल दिया था जिसके बाद आरोपियों को रासुका के तहत जबलपुर, सतना और रीवा जेल में भेजा गया था।

जिनमे से चार आरोपियों के कोरोना से संक्रमित होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद इंदौर पुलिस ने महकमे के 16 से 17 जवानों को क्वारन्टीन कर दिया है। इधर, इंदौर डीआईजी ने निर्देश दिए है कि अब शहर के सभी थानों को सेनेटाइज किया जाए साथ ही थाना प्रभारियों को निर्देश दिये है कि आरोपियों व अपराधियों को पकड़ते वक्त के पुलिस जवान पीपीई कीट का उपयोग करे। क्योंकि जब तक कोरोना की जांच नही हो जाती है तब तक पता नही चलता है कि कोई कोविड – 19 पॉजिटिव है या नही ऐसे में जवानों के खतरे में आने की संभावना बनी रहती है। अब इंदौर के पुलिस जवान 14 दिनों तक क्वारन्टीन मे है ऐसे में ये बात तो साफ है कि पुलिस भी कोरोना को लेकर चिंतित है लिहाजा वरिष्ठ अधिकारी पुलिस जवानों की सुरक्षा के लिए एतियाहतन कदम उठा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews