Indore News: बंद के दौरान इसलिए हुआ चक्काजाम, सड़क पर दिखा नागिन राज, Video Viral

Indore News: बंद के दौरान इसलिए हुआ चक्काजाम, सड़क पर दिखा नागिन राज, Video Viral

इंदौर, आकाश धोलपुरे मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक तरफ जहां बढ़ती महंगाई को लेकर विरोध जताते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आधे दिन का बंद रखा वहीं शहर के एक इलाके में चक्काजाम हो गया।ये चक्काजाम किसी नेता या कार्यकर्ता द्वारा नही लगाया गया था। बल्कि एक नागिन के चलते चक्काजाम की स्थिति आगयी।

दरअसल, इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में बीआरटीएस पर नागिन के दिखने से हड़कंप मच गया।यह नागिन होलकर कॉलेज के सामने बीआरटीएस रैलिंग के पास अचानक देखी गयी। रास्ता पार करने के इरादे से निकली नागिन को सड़क पर से निकलने के लिए रास्ते का ट्रैफिक जाम करना पड़ा।

Read More: MP News: रोहिणी को मिला दिग्विजय का साथ, जागी उम्मीद

नागिन की दहशत के चलते भंवरकुआं से नवलखा की ओर जा रहे सभी वाहन रुक गए।बताया जा रहा है कि नागिन के चलते करीब 15 मिनट तक ट्रैफिक की गतिविधयां ठप पड़ गयीं थीं। आखिरकार जब नागिन ने सड़क पर कर ली तब कहीं जाकर वाहन चालकों के भय दूर हुआ और सड़क पर आवागमन दोबारा चालू हो सका।फिलहाल सड़क पर दहशत फैलाती नागिन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। और वीडियो के साथ चल रहा कैप्शन, ‘ शहर में बंद के दौरान सड़क पर नागिन राज’ ट्रेंड कर रहा है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews