Indore: कोरोना से लड़ते हुए TI की मौत, पुलिस महकमा सदमे में

Indore: कोरोना से लड़ते हुए TI की मौत, पुलिस महकमा सदमे में

इंदौर।

मध्यप्रदेश(madhya pradesh) के इंदौर जिले में स्वास्थ्यकर्मियों के मौत के बाद अब एक पुलिसकर्मी की कोरोना(corona) संक्रमण से मौत हो गई है। इंदौर के जुनी थाना प्रभारी देवेंद्र चंद्रवंशी(devendra chandravanshi) कोरोना संक्रमण से पीड़ित है। जहाँ उनका इलाज इंदौर(INDORE) के ही अरविंदो अस्पताल में हो रहा था। जिसके बाद शनिवार देर रात टीआई चंद्रवंशी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई।

दरअसल जुनी थाना प्रभारी कुछ समय पहले कोरोना(CORONA) वायरस से संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद इंदौर के ही अरविंदो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बता दे कि इंदौर में पुलिसकर्मी के पहले 2 स्वास्थ्य कर्मी डॉक्टरों के भी इस संक्रमण की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। इंदौर में तेजी से बढे इस संक्रमण में अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है। वही इंदौर में अकेले कोरोना पॉजिटिव(corona positive) मरीजों की संख्या 891 है। हालांकि राहत की बात है कि अबतक 71 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो अपने घर जा चुके हैं।वहीं डीआईजी (DIG) ने टी आई(TI) की मौत की पुष्टि की है

इसी बीच पुलिसकर्मियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए शिवराज सरकार ने जांच के आदेश दिए थे। जिसके बाद पुलिस एवं स्वास्थ्य कर्मियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वह कोरोना संक्रमण के बीच स्वयं का खासा ध्यान रखें। राज्य सरकार ने इसके मद्देनजर पुलिस एवं स्वास्थ्य कर्मियों के लिए पीपीई किट की उपलब्धता के साथ अन्य व्यवस्था पर भी नजर बनाए हुए है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews